20 दिसम्बर को निकलेगी शौर्ययात्रा; विहिप बजरंग दल की नगर बैठक मे लिया निर्णय

 पांच सौ से अधिक बजरंगी होंगे शामिल

खरगोन। शौर्य यात्रा को लेकर विहिप और बजरंग दल नगर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रविवार अपराह्न विहिप कार्यालय रामकृष्ण कालोनी खरगोन मे सम्पन्न हुई। बैठक मे लिए गए निर्णय अनुसार 20 दिसंबर शुक्रवार प्रात: 9 बजे अशोक वाटिका जवाहर नगर से प्रतीवर्षानुसार इस वर्ष भी परम्परागत मार्ग से शौर्य यात्रा निकाली जावेगी। जिसमे नगर मे निवासरत 5 सौ से अधिक बजरंगी पूर्ण गणवेश मे शामिल होंगे। इस हेतु बैठक मे कार्य योजना बनाकर सभी को दायित्व दिए गए 

बैठक मे विहिप जिला अध्यक्ष एवम नगर पालक नितिन मालविया, जिला मंत्री विवेक सिह तोमर, जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव एवम दीप जोशी जिला कोषाध्यक्ष राजू सोनी, जिला सह संयोजक अमित अवस्थी, नगर अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, संयोजक आकाश डंडिर, आशीष पण्डित, आकाश कोली, हर्ष गुप्ता,शुभम सोनी, अर्जुन जी सावले, रोहित वर्मा,दीपक पाटेकरआदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

यह जानकारी विहिप जिला उपाध्यक्ष एवम शौर्य यात्रा प्रचार प्रमुख दीप जोशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी

Comments