राज्यसभा सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया रेल लाइन का श्रेय, कांग्रेस पर लगाया जनता से धोखाधड़ी का आरोप
“इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन से होगा निमाड़ का सर्वांगीण विकास”
खरगोन। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निमाड़ के इस आदिवासी बहुल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए 18 हजार 36 करोड़ रुपए लागत की बहुप्रतीक्षित इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन की सौगात दी है। मध्यप्रदेश में खरगोन, बड़वानी, धार व इंदौर जिले से होकर गुजरने वाली 309 किमी लंबी इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना का कार्य 2029 तक पूर्ण होकर संपूर्ण देश को इसका लाभ मिलेगा। इसका श्रेय रेल की मांग से जुड़े प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता तथा पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों को जाता है।
यह बात प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने पत्रकारों से चर्चा में कही। सोलंकी ने कहा खरगोन-बड़वानी की जनता 100 साल से अधिक समय से इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन का सपना देख रही थी। कांग्रेस की सरकारों ने क्षेत्र की भोली-भाली जनता को रेल लाइन के सब्जबाग दिखाकर हमेशा धोखा ही दिया। आदिवासी भाइयों के खेतों में रेल की पटरियां पटककर रेल के नाम पर वोटों की फसल काटी व पटरियां भी बेच दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने क्षेत्रवासियों के सपनों को पंख लगाते हुए 18 हजार 36 करोड़ रुपए लागत की महत्वाकांक्षी इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना को स्वीकृति दी है। इससे इंदौर व मुंबई के बीच की दूरी 200 किमी कम हो जाएगी। इससे यात्रियों को समय और पैसे दोनों की बचत होगी। कपास, मिर्च, पपीता, मक्का, बाजरा आदि की कृषि आधारित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र को अत्यधिक लाभ पहुंचेगा। क्षेत्र रेल मार्ग के माध्यम से समूचे देश से जुड़ सकेगा। किसानों को उपज को एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाकर लाभकारी मूल्य प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। क्षेत्र में कृषि, शिक्षा, पर्यटन, उद्योग-धंधों व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। रेलवे को भी फायदा होगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया सांसद सोलंकी ने क्षेत्र को रेल की सौगात मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आदि का आभार व्यक्त किया।
खरगोन में चार लाख नए सदस्य बनाएगी भाजपा - डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी
भाजपा जिला कार्यालय पर मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता अभियान का शुभारंभ
खरगोन। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान- 2024 अंतर्गत खरगोन जिले में चार लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ व देशभर में 10 करोड़ नए सदस्य बनाए जाएंगे। भाजपा की सदस्यता मिस्ड कॉल नंबर -8800002024, क्यूआर कोड, रेफरल कोड, चैटबॉथ, नमो एप व पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से ली जा सकेगी। 100 सदस्य बनाने पर सक्रिय सदस्य बनने की पात्रता मिलेगी। सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नप अध्यक्ष, नपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के लिए अलग से लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। भाजपा का सदस्यता अभियान छह वर्ष में एक बार चलाया जाता है।
यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, सदस्यता अभियान के संभाग प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने गुरुवार को खरगोन जिले के सदस्यता अभियान के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारवार्ता में कही। भाजपा जिला कार्यालय पर हुई पत्रकारवार्ता मंे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर, अभियान के जिला प्रभारी रणजीतसिंह डंडीर, सहप्रभारी जितेंद्र पाटीदार, चंदरसिंह वास्कले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परसराम चौहान, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार मंचासीन थे। इस अवसर पर मिस्ड कॉल नंबर - 8800002024 के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सांसद सोलंकी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर देशभर में संगठन पर्व का शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्रीजी के सदस्य बनने के साथ देशभर में संगठन पर्व का शुभारंभ हो गया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश में 3 सितंबर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मप्र मंत्रीमंडल के सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ किया। आज प्रदेश में भाजपा के सभी 60 संगठनात्मक जिलों में पत्रकारवार्ता रख पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को सदस्यता दिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस संगठन पर्व का मुख्य उद्देश्य, देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान को साकार करेगी। सोलंकी ने कहा 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। कोरोना महामारी के कारण इस अभियान को रोका गया था, अब यह अभियान फिर से शुरू हो गया है और आगामी डेढ़ माह तक चलेगा। जब अमित शाह जी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, उस समय वर्ष 2014-15 में लगभग 5 से 6 महीनों तक यह सदस्यता अभियान चलाया गया था, तब पूरे देश में लगभग 11 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। इसी तरह वर्ष 2019 में भी कुछ समय के लिए यह सदस्यता प्रकिया प्रारंभ की गई थी, जिसमें लगभग 7 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। पत्रकारवार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने किया।
भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम
सोलंकी ने कहा भाजपा इस सदस्यता प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है, क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। उमंग और उत्साह के साथ यह पर्व शुरू हो गया है, जिसे साकार रूप पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को करना है। संगठन महापर्व का प्रथम चरण 1 सितंवर से हो चुका है और 24 सितंवर 2024 तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूवर से 15 अक्टूवर 2024 तक रहेगा। सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूवर 2024 तक चलेगा तथा प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर करने की तिथि 1 नवम्वर से 10 नवम्वर 2024 होगी। सदस्यता अभियान चार आयामों पर आगे बढ़ेगा। इसमें एक आयाम है मिस्ड कॉल 8800002024 जिसके माध्यम से लोग पार्टी से जुड़ सकेंगे। दूसरा आयाम है क्यूआर कोड। स्मार्ट फोन का उपयोग करने वाले लोग क्यूआर कोड के माध्यम से भाजपा के सदस्य बन सकते हैं। नमो एप के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण की जा सकती है। भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण कर सकता है।
मूल उद्देश्य विचारधारा का विस्तार करना
सांसद सोलंकी ने कहा सदस्यता अभियान का मूल उद्देश्य भाजपा की विचारधारा का विस्तार करना है। यह संगठन पर्व सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें। यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जुडने का अवसर दिया जाएगा। राठौर ने कहा यह भाजपा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही है जो पार्टी को अन्य लगभग 1500 राजनीतिक दलों से अलग खड़ा करती है। 1984 में जब भाजपा केवल दो सीटें जीतकर आई थीं, तब पार्टी का उपहास किया जाता था, लेकिन विचारधारा, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष और सदस्यता अभियान के कारण भाजपा आज प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। जब जनसंघ विपक्ष बनकर उभरा, उस समय जिन दो राजनीतिक पार्टियों का अस्तित्व था ‘कांग्रेस और कम्युनिस्ट’ दोनों पार्टियों की विचारधारा, विदेशी विचारधारा पर थी। केवल भाजपा की विचारधारा ही इस माटी की उपज थी। भाजपा एक जीवंत पार्टी है और एक जीवंत पार्टी ही लोगों को पुनः यह निर्णय करने का मौका देती है कि आप राष्ट्र निर्माण में मोदीजी के नेतृत्व में पार्टी के साथ जुड़िये। भारत की किसी अन्य राजनीतिक पार्टी में इस तरह की लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं है।
अभियान कर्मकांड नहीं, परिवार का विस्तार है
पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर ने कहा सदस्यता अभियान कर्मकांड नहीं है। हमारे लिए सदस्यता यानी, अपने परिवार का विस्तार है। हमारे परिवार में अगर किसी का जन्म होता है तो जितनी खुशी होती है। हमारे परिवार में शादी कर करके कोई बहु आती है तो परिवार के विस्तार का जो आनंद होता है, वो आनंद बीजेपी में जो कोई नया सदस्य बनता है, परिवार के विस्तार का आनंद होता है। यह सदस्यता अभियान आंकड़ों का खेल नहीं, कितने नंबर हम पार कर जाएंगे, ये नहीं है। ये सदस्यता अभियान एक पूर्ण रूप से वैचारिक आंदोलन भी है और भावनात्मक आंदोलन भी है। सदस्यता ये सिर्फ पार्टी का नंबर बढ़ाने के लिए नहीं, मेरी सदस्या मेरे देश को मजबूत बनाने के लिए भी है और इसलिए मैं उन गांवों को किला बना के छोडूंगा। भाजपा के कार्यकर्ता का काम है कि उसे भारतीय जनता पार्टी में हमारा मेंबर बनाकर के साथी बना करके उसे, हम कहां से कहां देश को ले गए हैं, ये आत्मविश्वास से भरने की जरूरत है। 18 से 25 साल का नौजवान है। उसे हमने इस विचार से जोड़ना है, नेशन फर्स्ट के लिए जीने के लिए जोड़ना है।
Comments
Post a Comment