दो दिन कपास की नीलामी रहेगी बंद; खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की बंफर आवक, जानिए किसानों को क्या मिला भाव

खरगोन। मौसम विभाग के अनुसार खरगोन जिले में आने वाले दो-तीन दिनों में बारिश होने की संभावना बताई गई है। इसे देखते हुए मण्डी प्रशासन द्वारा 28 एवं 29 सितंबर को कृषि उपज मण्डी खरगोन में कपास की नीलामी का कार्य बंद रखा जाएगा। कृषि उपज मण्डी खरगोन की सचिव श्रीमती शर्मिला निनामा में किसान बन्धुओं से अपील की है कि 28 एवं 29 सितंबर को आनंद नगर कपास मण्डी खरगोन में कपास विक्रय के लिए लेकर न आए।

खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की बंफर आवक, जानिए किसानों को क्या मिला भाव

खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की आवक शुरू हुई मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 04 बैलगाड़ी व 376 वाहनों की आवक हुई खरगोन कपास मंडी में कुल 5000 क्विंटल कपास की खरीदी की गई वही मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार भाव की बात की जाए तो 3800 रुपए कपास का न्यूनतम भाव रहा, 6600 कपास का अधिकतम भाव रहा वही 5300 कपास का मॉडल भाव रहा इन भावों में भी किसानों के द्वारा कपास यानी निमाड़ के सफेद सोने की बिक्री की गई बता दे निमाड़ के खरगोन जिले में कपास की सबसे अधिक पैदावार होती है वही मंडी में कपास की फसल की आवक भी शुरू हो गई।


Comments