विश्व हिंदू परिषद खरगोन नगर 60वा स्थापना दिवस समारोह संपन्न; महाभारत में कर्ण के कवच की तरह भारतवर्ष का कवच है विहिप जिसे कोई भेद नही सकता: सरस्वती दीदी
खरगोन। महाभारत में एक पात्र था कर्ण, जिसके पास एक ऐसा कवच था, जिसे कोई भेद नही सकता था। ठीक उसी तरह विहिप / बजरंग दल भारतवर्ष का रक्षा कवच है, जिसे कोई भी विधर्मी भेद नही सकता। आजादी के पहले इस देश को मुगलो,तुर्कियों, अंग्रेजों ने लूटा, कई आतातायी आए, विधर्मी आए, लेकिन 60 वर्ष हो गए, हमारी बजरंगियों के होते हुए कोई आंख उठाके देख ले। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे संगठन से जुड़ी हूं जो अपना तन,मन, धन देश के लिए अपनी जान हाथ में लेकर चलता है। मैं जीवनभर विहिप प्रवक्ता के रुप में आखरी सांस तक इस संगठन से जुड़ी रहना चाहती हूं।
उक्त विचार ओजस्वी वक्ता साध्वी सरस्वती ने राधाकुंज में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित धर्मसभा के दौरान बतौर मुख्य वक्ता व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लोग कहते है विहिप, आरएसएस क्या है? वह लोग जान लें कि विहिप, आरएसएस देश का रक्षा कवच है, जिनके कारण हम सब सुरक्षित है। 6 वर्ष की उम्र से मैं भागवत कथा कर रही हूं और 8 वर्ष की उम्र से में विहिप से जुड़ी हूं। अब तक 1000 से अधिक सभाओं में शामिल हो चुकी हूं।
साध्वी ने सेक्यूलरिज्म पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक लकड़ी को लोहे की कुल्हाडी तब तक नही काट सकती, जब तक उसमें लकड़ी का हत्था न होता। इसी तरह जब घर से बच्चा धर्म का काम करने जाता है तो घर वाले रोकते है यह तुम्हारा काम नही है, संगठन देख लेगा। यह सेक्यूलिज्म हमारे लिए खतरा है। विधर्मी तो खुलेआम विधर्म करता है, लेकिन तकलीफ उन सेक्यूलर हिंदूओं से है जिन्होंने हमारे भाईयों को नपुंसक बना दिया है। इसी से लवजिहाद, गौहत्या, दुराचार को बढ़ावा मिला है।
सेक्यूर लोग बलात्कार जैसी घटना पर मोमबत्ती जलाने सड़क पर उतर जाते है, अरे हम मोमबत्ती वाले लोग नही, स्त्री के सम्मान के लिए हमने लंका जलाई है। बहनों को सशक्तिकरण के साथ समाज के युवाओं को भी बहनों का सम्मान सिखाना होगा, जब बहन के लिए आप हीरो हो तो दूसरे की बहन के लिए सुअर जैसी हरकत क्यों। हमें रावण का नही राम का रुप धारण करना होगा, जिसे हर महिला में मां. बहन नजर आए। उन्होंने श्रोताओं को संकल्प दिलाया कि संगठन तो काम कर रहा है लेकिन सनातन धर्म की रक्षा के लिये सभी हिन्दुओ को संगठित रहना जरूरी है। समूचे विश्व में भारत भूमि के सिवाय दूसरा कोई हिन्दू राष्ट्र नही।
दीदी ने बंगाल की घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री महिला होने के बावजूद संदेश खाली या हाल ही में अस्पताल की घटना हुई ह, जो दुखी करने वाली है। उन्होंने मौजूद श्रोताओं से आह्वान किया कि जिस तरह आप सब मोबाइल रखते है उसी तरह घर में कोई शस्त्र भी जरुर रखें। विहिप परिचय केंद्रीय अधिकारी सरोज दीदी ने दिया। संगठन मंत्री अतिशय जोशी ने कहा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण हुए है। जिलाध्यक्ष नितीन मालवीय ने कहा विहिप की स्थापना हिंदू समाज की रक्षा, जीवन मूल्यों को बचाने के लिए हुई है। देश ही नही अपितू विदेशों तक विहिप हिंदू शक्ति जागृत करने का काम कर रहा है। संगठन धर्मांतरण, गौहत्या, लव जिहाद रोकने जैसे प्रकल्पों को आगे बढ़ा रहा है।
Comments
Post a Comment