गौ और पर्यावरण की रक्षा ही राष्ट्र रक्षा है... आचार्य संजय चंद्रात्रे

कथा में होगा शिवडोला आया है गीत का विमोचन

खरगोन धन दौलत आराम के सभी सुख साधनों को जुटाने के बाद भी व्यक्ति प्राण घातक रोगों से पीड़ित हो रहा है। अशांति, टेंशन, अवसाद जैसे मानसिक रोगों से ग्रस्त होकर गृह क्लेश हत्या आत्महत्या जैसे अपराध जैसी घटनाओं को घटित कर रहा है। प्राण घातक रोगों का स्थाई समाधान और सच्ची मानसिक शांति का उपाय दुनिया के किसी डॉक्टर के पास नहीं है। सच्ची सुख शांति और आरोग्य को प्रदान करने वाली गौमाता ही इस पृथ्वी पर देव स्वरूप सर्वश्रेष्ठ प्राणी के रूप में मौजूद है। गौमाता के स्पर्श मात्र से हमें सकारात्मक ऊर्जा एनर्जी प्राप्त होती है। शास्त्र मतानुसार गोसेवा ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ पूजा है। अत्यंत पुण्य को प्रदान करके मुक्ति मोक्ष को प्राप्त कराने वाली हैगाय और पर्यावरण की रक्षा में ही समाज की सुरक्षा समाहित है। उक्त उदगार पर्यावरण रक्षार्थ श्री महामृत्युंजय धाम में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में व्यास गादी से आचार्य संजय चंद्रात्रे ने व्यक्त किए। पंचम दिवस बाललीला और गोवर्धन पूजा प्रसंग की कथा की आरती मनोरथी जगदीशजी सोनी एवम पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष रणजीत डंडीर द्वारा की गई और प्रसाद शांतिलाल सोनी के समर्पण से वितरित की गई ।    

ये भगवा रंग फेम द्वारा स्वरांकित शिवडोले गीत का आज होगा विमोचन               

भादो दूज 21 अगस्त को निकलने वाले 56 वे शिवडोले के निमित्त समाज सेवी नितिन मालवीय के सहयोग से ये भगवा रंग फेम शहनाज अख्तर के स्वर में इंजी अंकुर जोशी द्वारा शुभवाणी केंद्र पर निर्माण कीए गए गीत शिव डोला आया हे का आज पर्यावरण रक्षार्थ कथा में विहिप संगठन मंत्री अतिशय जोशी, विरांगना प्रतिभा देवी यादव,सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष बबलू पाल, और विहिप विभाग मंत्री मनोज वर्मा के आतिथ्य में विमोचन होगा।

Comments