खरगोन: नागलवाड़ी में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओ की पिकअप वाहन पलटा

खरगोन जिले के सेगावा के समीप नागलवाड़ी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का पिकअप वाहन पलट गया। इसमें सवार 20 में से 18 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में बच्चे, युवक शामिल है। सभी घायलों का खरगोन जिला अस्पताल लाए। मिली जानकारी के अनुसार जिले के गोगावां थाना क्षेत्र के भूलगांव निवासी श्रृद्धालु दर्शन से लौटते समय उतार में वाहन के ब्रेक फेल होने से संतुलन बिगड़ गया। ब्रेक फेल होने से हादसा होना बता रहे है। डॉ अशोक वास्के ने घायलों का इलाज किया। उन्होंने बताया गोगांवा के श्रद्धालुओं को घायल अवस्था में लाया गया था। कुल 18 घायल हुए हैं। तीन लोगों को फैक्चर है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

Comments