खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल ने किया शुभारंभ

खरगोन। हर घर तिरंगा अभियान को देशव्यापी अभियान बनाने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस खरगोन से तिरंगा यात्रा शुरुआत लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल, खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना, ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर की। कार्यक्रम में सांसद पटेल ने कहा कि देशभक्ति का ऐसा जज्बा सिर्फ युवाओं में ही देखने को मिलता है। ऐसे वीर युवाओं को देखकर आजादी के उन वीर सपूतों की याद आती है जिन्होंने इस देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।  

अनेकों वीर सपूतों की वजह से हमारा देश आजाद हुआ अनेकों ही माताओं की कोख सूनी हुई है। आज उनकी वजह से हम आजाद भारत में रह रहे हैं। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से आज सभी को यह संदेश दिया गया है कि हमें हर घर में तिरंगा लहराना है।। हमें तिरंगा फहराना है। यह वीर जवानों का देश है, हम सभी इन वीर जवानों के ऋणी हैं। इस ऋण को चुकाने के लिए हमें अपने देश की रक्षा करनी है, हमें हर घर में तिरंगा फहराना है। हमें देश विरोधी ताकतों से देश की रक्षा करनी है। हमें अपने देश के नागरिकों की रक्षा के लिए एकजुट होना है। इस तिरंगा यात्रा से हमारा एक ही उद्देश्य है कि हम सभी एकजुट होकर देश को विश्व विजेता बनाएं।   

उक्त यात्रा में लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल, बालकृष्ण पाटीदार खरगोन विधायक, छाया जोशी नगर पालिका अध्यक्ष, बापूसिंह परिहार उपाध्यक्ष जिला पंचायत , कर्मवीर शर्मा खरगोन कलेक्टर,धर्मराज मीणा पुलिस अधीक्षक सहित जन प्रतिनिधिगण, अधिकारी- कर्मचारी, बालक, बालिकाओं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments