मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना; सरकार को दी ये चेतावनी

खरगोन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मिनी कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं और संपर्क एप को लेकर सरकार के सामने कड़ा विरोध किया। नवग्रह मेला मैदान में सभा की। शासन प्रशासन के आदेश के खिलाफ नारेबाजी की। हल्की बारिश में नवग्रह परिसर से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को मांगपत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष रंजना पटेल व सचिव पूर्णिमा दसोंदी ने कहा कि एक ही काम को दो दो बार करना पड़ रहा है। विभागीय कार्रवाई हो रही है वह अलग। 
 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे और इसके लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार होंगे।
इसके पहले 12 बजे नवग्रह मेला मैदान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एकत्रित हुई। भारतीय मजदूर संगठन के विभाग प्रमुख पंकज मलतारे, जिला मंत्री नरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष रंजना सागोरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन की प्रदेश संयुक्त मंत्री आशा अमोदे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन जिलाध्यक्ष रंजना पटेल, उपाध्यक्ष अनुसूईया उदासी, धनु चौहान, रश्मि पाटीदार सीमा सहित कई पदाधिकारी थे।

Comments