खरगोन में अज्ञात बदमाशो ने 03 कालोनियों के 7 से ज्यादा वाहनों के कांच फोड़े
खरगोन शहर के बिस्टान रोड स्थित नर्मदानगर, गंगाधाम व गोकुलधाम कालोनी में शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़े 7 से ज्यादा वाहनों के शीशे फोड़े। इसके अलावा दो सूने मकान के ताले भी तोड़े। घटना का पता सुबह लोगों को मालूम पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल का पहुंची। रहवासियों ने बताया कि घर के बाहर खड़े 7 से ज्यादा वाहनों के कांच तोड़ दिए। यह घटना रात दो बजे बाद की हो सकती है।
कॉलोनी क्षेत्र में ज्यादातर लोग गर्मी की वजह से मकान की छतों पर सोते हैं। इस वजह से घटना का पता नहीं चल पाया। दो सुने मकान के ताले भी टूटे हैं। चोरी का अभी तक कोई भी पता नहीं चल पाया है। इस घटनाक्रम से लोगों में भय है। कोतवाली पुलिस ने घटना के संबंध में क्षेत्र के लोगों से जानकारी जुटाई है। इसके अलावा आसपास के चौराहों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
Comments
Post a Comment