कांग्रेसी भी बोल रहे “अबकी बार मोदी सरकार” - गजेंद्रसिंह पटेल
भाजपा खरगोन विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का संकल्प लिया
खरगोन। लोकसभा चुनाव-2019 के समय खरगोन संसदीय क्षेत्र में आठ में से मात्र एक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का विधायक था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मैंने सांसद प्रत्याशी के रूप में सभी आठ सीटों पर बढ़त के साथ दो लाख से अधिक वोट के अंतर से जीत प्राप्त की थी। अब सारी परिस्थितियां हमारे अनुकूल हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार है। 2019 के चुनाव में खरगोन विधानसभा चुनाव में 35 हजार की बढ़त मिली थी। इस बार इसे तीन गुना कर एक लाख से अधिक वोटों की बढ़त प्राप्त करना है। देशभर में मोदीजी की लहर है। अब तो घर पर बैठे कांग्रेसी भी कह रहे हैं कि अबकी बार भी मोदी सरकार ही बनेगी।
यह बात खरगोन सांसद व प्रत्याशी गजेंद्रसिंह पटेल ने भाजपा खरगोन विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने अपने पांच वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए देवतुल्य कार्यकर्ताओं व मतदाताओं से पुनः आशीर्वाद प्रदान करने का आह्वान किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया शुक्रवार को स्थानीय वल्लभा गार्डन में हुए सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सुभाष कोठारी, संयोजक बालकृष्ण पाटीदार, खरगोन जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर, पूर्व विधायक जसवंतसिंह हाडा ने मार्गदर्शन दिया। स्वागत भाषण विधानसभा संयोजक कन्हैया कोठाने ने दिया। हाडा ने कहा मोदीजी ने प्रत्येक बूथ पर भाजपा के 370 वोट बढ़ाने का आह्वान किया है। हम सभी यह संकल्प लेकर जाए व बूथ पर 370 वोट बढ़ाए। जिलाध्यक्ष राठौर ने कहा 6 अपै्रल को बूथ स्तर पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाए।
घर-घर भाजपा का ध्वज फहराकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करें। लोकसभा प्रभारी कोठारी ने कहा प्रदेश व केंद्र की डबल इंजन सरकार ने बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इस बार प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतकर अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूर्ण करने में योगदान दें। लोकसभा संयोजक पाटीदार ने कहा भाजपा की रीति-नीति व कार्यों से कांग्रेसी प्रभावित है। भाजपा में शामिल होने वालों की लाइन लगी है। कांग्रेसियों को एहसास हो चुका है कि उनका भविष्य कांग्रेस में नहीं है। हालांकि जो बगैर स्वार्थ के भाजपा में आएगा वहीं यहां टिक पाएगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन में सहसंयोजक राजेंद्र यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परसराम चौहान, पिछड़ा मोर्चा के ब्रजेश परमार, सुनील माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीतसिंह डंडीर, गजानंद पाटीदार, जिला मंत्री भावना वर्मा, सहकार्यालय मंत्री लक्की चौपड़ा, सहसंयोजक मयाराम पाटीदार, राजेंद्र परसाई, मंडल अध्यक्ष रणजीतसिंह रघुवंशी, राजेंद्र पाटीदार, जितेंद्र यादव, पूर्व जिपं अध्यक्ष जगदीश पटेल, जिपं उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार, नपाध्यक्ष छाया जोशी, नपा उपाध्यक्ष भोलू कर्मा आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह इंगले ने किया व आभार विधानसभा सहसंयोजक पाटीदार ने माना। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment