लक्ष्मी नारायण कालोनी में महिला ग्रुप द्वारा फाग उत्सव मनाया
मंडलेश्वर। शहर की लक्ष्मी नारायण कॉलोनी की महिलाओं द्वारा फाग उत्सव मनाया त्योहारों की परंपरा की निरंतरता बनाए रखते हुए आज लक्ष्मीनारायण कॉलोनी मंडलेश्वर में फाग उत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया ।श्री कृष्ण रूप में श्वेता शर्मा श्री राधा श्री रुक्मणी और श्री सत्यभामा के रूप में दीपाली ठाकुर मीना उपाध्याय और वंदना शर्मा ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगाए । सभी महिलाएँ गोपियों के रूप मे श्रंगार किए हुए थी ।महिला मंडल के इस प्रयास हेतु सभी महिलाओ द्वारा एक दूसरे को बधाइयां दी गई ।इस आयोजन में संतोष उपाध्याय मुख्य अतिथि एवं मीना उपाध्याय मुख्य अतिथि की भूमिका में उपस्थित थी। कॉलोनी की प्रमुख वंदना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की स्वागत गीत एवं स्वागत भाषण से फाग उत्सव का शुभारंभ हुआ। महिलाओ द्वारा नाटक का मंचन एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि प्रीति बर्वे ने कहा ऐसे ही आप सभी आगे अच्छे अच्छे कार्य करते रहिए। कार्यक्रम के उद्बोधन में कहा की महिला ग्रुप अपनी स्थापना के 3 वर्ष पूर्ण कर चुका है। यह ग्रुप महिलाओं में सामाजिक समभाव की जागृति लाने का काम कर रहा है। अपने उद्बोधन के अंत में स्थानीय निमाड़ी भाषा में कहा की महिला समूह खोब अगेड़ी बढ़ दिन दूनी रात चौगनी प्रगति कर असी म्हारी शुभकामना न छे। फाग उत्सव में महिलाओं ने उड़ाये फूल खेले मनोरंजक खेल महिला ग्रुप की लगभग 30 महिलाओं ने इस कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के साथ मनोरंजन किया। वही अन्य महिलाओं को फूल उडाकर कर फागोत्सव मनाया। कार्यक्रम के अंत में आभार अंतिम सीमा भटोरे ने माना।
क्षत्रिय राजपूत समाज ने होली मिलन समारोह किया
मंडलेश्वर। रंगो का त्योहार होली पर क्षत्रिय राजपूत समाज ने स्थानीय क्षत्रिय राजपूत समाज धर्मशाला में राजपूत समाज के युवाओं ने होली मिलन का आयोजन किया युवा क्षत्रिय राजपूत समाज संगठन के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह तोमर ने समारोह की शुरुवात की तोमर ने बताया कि आगामी नव वर्ष में श्रीराम नवमी पर सभी राजपूत समाज के बंधु एक साथ पूजन करें 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती समारोह मानने का तय किया है। होली मिलन समारोह में युवा संगठन उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल मंडलेश्वर नगर पत्रकार संघ सचिव दीपक सिंह तोमर महेश सिंह पटेल भूपेंद्र सिंह तोमर कान्हा सिंह तोमर जितेंद्र सिंह पटेल कुलदीप सिंह पटेल वीरेंद्र सिंह पटेल आदित्य सिंह पटेल प्रकाश सिंह तोमर मोहन सिंह पटेल भगवान सिंह चौहान जितेंद्र सिंह चौहान देवेंद्र सिंह तोमर तरुण सिंह पटेल गोविंद सिंह चौहान सहित सभी क्षत्रिय राजपूत समाज युवा संगठन के सदस्य मौजूद रहे ।
Comments
Post a Comment