खरगोन अनाज मंडी में नए गेहूं व चने की आवक शुरू, जानिए किसानों को क्या मिला भाव

खरगोन जिले खरगोन अनाज मंडी में इन दिनों किसानों के द्वारा नए गेहूं और चने की आवक शुरू कर दी गई है । शुक्रवार को खरगोन अनाज मंडी में नए गेहूं की 5500 क्विंटल आवक हुई। वही 1600 क्विंटल चने की आवक हुई। इधर भावों की बात की जाए तो 2751 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का अधिकतम भाव रहा, 2125 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का न्यूनतम भाव, 2240 पर प्रति क्विंटल गेंहू का मॉडल भाव, इसी के साथ 6000 प्रति क्विंटल चने का अधिकतम भाव रहा 4850 प्रति क्विंटल चने का न्यूनतम भाव रहा, वही 5325 प्रति क्विंटल चने का मॉडल भाव रहा, इस बार किसानों को नए गेहूं और नए चने के मंडी में अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है।

26 मार्च से 1 अप्रैल तक बंद रहेगी मंडी 

कृषि उपज मंडी समिति खरगोन के सचिव लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने बताया होली, धुलंडी व रंगपंचमी के त्यौहार के कारण 26 मार्च से 1 अप्रैल तक कृषि उपज मंडी में अनाज व कपास की नीलामी बंद रहेगी। किसानों से सऊदी में अपनी उपज मंडी में नहीं लाने का आग्रह किया गया है।

समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन के लिए बनाएं गए 12 केन्द्र

26 मार्च से 31 मई तक की जाएगी चने की खरीदी

 रबी विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से समर्थन मूल्य पर चना खरीदी के लिए खरगोन जिले में 12 केन्द्र बनाएं गए हैं। इन केन्द्रों पर 26 मार्च से 31 मई 2024 तक पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी की जाएगी। समर्थन मूल्य पर चने की बिक्री के लिए जिले के 7872 किसानों द्वारा अपना पंजीयन कराया गया है। चने का समर्थन मूल्य 5440 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने चना उपार्जन के लिए सभी 12 केन्द्रों पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये हैं। 

 समर्थन मूल्य पर चना खरीदी के लिए तिरूपति बालाजी वेयर हाउस न्यू सब्जी मण्डी बलवाड़ी सनावद रोड़ खरगोन, रघुवंश वेयर हाउस दामखेड रोड़ खरगोन, सांई द्वारका वेयर हाउस गोगांवा, ओरकल फुड प्रालि वेयर हाउस नागझिरी, महावर वेयर ग्राम कोदला, विनायक वेयर हाउस भीकनगांव, रेन्टल-8 बड़वाह, मध्यप्रदेश वेयर हाउस सनावद, आदिम जाति सेवा संस्था कतरगांव, श्री बालाजी वेयर हाउस भीलगांव, मण्डी परिसर सेगांव एवं विवेकानंद मार्केटिंग सोसायटी झिरन्या में केन्द्र बनाएं गए हैं।

Comments