भाजपा की पत्रकारवार्ता में विकसित भारत : मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण की लांचिंग

पूर्व केबिनेट मंत्री अंतरसिंह आर्य ने पत्रकारवार्ता में सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल नंबर व नमो एप से लिए सुझाव

खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। मोदीजी के नेतृत्व में ही अबकी बार 400 पार, विकसि भारत व भारत को विश्व गुरु बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। भाजपा लोकसभा चुनाव :2024 के संकल्प पत्र हेतु विकसित भारतः मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण अभियान अंतर्गत देशभर में एक करोड़ से अधिक लोगों से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। आज पत्रकारवार्ता के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में अभियान को लांच किया जा रहा है।

यह बात भाजपा खरगोन लोकसभा क्षेत्र के संयोजक व प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री अंतरसिंह आर्य ने गुरुवार को जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता में कही। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बाबुलाल महाजन, रणजीतसिंह डंडीर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार उपस्थित थे। आर्य ने उपस्थित पत्रकारों से सुझाव पेटी के माध्यम से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने पत्रकारों व आमजनता से मिस्ड कॉल नंबर- 9090902024 पर मिस्ड काल कर नमो एप पर अपने सुझाव दर्ज करने का आह्वान किया। आर्य ने कहा 1 मार्च को प्रदेश भाजपा कार्यालय में अभियान लांच किया गया था। सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल, नमो के माध्यम से जनता अपने सुझाव पार्टी को दे सकती है। सुझाव पेटी में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र के लिए जनता अपने सुझाव लिखित में दे सकती है। जिला कार्यालय के साथ विधानसभा कार्यालयों में सुझाव पेटी रखी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता 8 से 12 मार्च के बीच हर बूथ पर घर-घर जाकर लोगां से भाजपा के संकल्प पत्र के लिए उनके सुझाव एकत्रित करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेतागण पूरे प्रदेश में विभिन्न पेशागत व सामाजिक लोगों के साथ बैठक एवं संवाद कर समाज के हर वर्ग से सुझाव एकत्रित करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और वर्तमान में चल रहे “मैं हूं मोदी का परिवार” अभियान के बारे में जानकारी देंगे। पत्रकारवार्ता में पूर्व जिलाध्यक्षद्वय महाजन व डंडीर ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व मोदी की गारंटी की जानकारी दी।

Comments