न विधायक न सरकार तब महेश्वर विधानसभा 50 हजार से जीते, अब विधायक और सरकार दोनो इसलिए 1 लाख से जीतेंगे– सांसद पटेल
विधानसभा कार्यालय उद्घाटन, कार्यकर्ता होली मिलन समारोह में बोल भाजपा सांसद एवं प्रत्याशी
मंडलेश्वर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महेश्वर विधानसभा में भाजपा ने नगर के महेश्वर रोड स्थित निजी मैरिज गार्डन में कार्यालय उद्घाटन एवं कार्यकर्ता होली मिलन समारोह से चुनावी आगाज किया। उक्त आयोजन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, संभागीय संगठन मंत्री राघवेंद्र गौतम मुख्य अतिथि, खरगोन विधायक एवं चुनाव के जिला संयोजक बालकृष्ण पाटीदार, जिला अध्यक्ष राजेंद्र राठौर विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इस अवसर पर आयोजित मंचीय सभा में भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद गजेंद्र पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की गत लोकसभा चुनाव में जब महेश्वर में न तो भाजपा का विधायक था और न ही प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब महेश्वर विधानसभा के देवतुल्य कार्यकर्ताओ ने मुझे विधानसभा से 50 हजार से अधिक मतों से विजयी बनाया था। अब महेश्वर में भाजपा से विधायक राजकुमार मेव है और प्रदेश में मोहन यादव की सरकार है इसलिए इस बार महेश्वर विधानसभा से भाजपा को 1 लाख मतो की बड़त मिलना चाहिए। पटेल ने लोकसभा क्षेत्र में अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही कार्यकर्ताओ को भावी कार्यकाल के लिए आश्वस्त करते हुए कहा की पिछले कार्यकाल में कार्यकर्ताओ के कार्य करने का प्रयास किया था।
यही प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। अन्य मंचासिन अतिथियों ने विधानसभा क्षेत्र से मिलन समारोह में आए कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए विशेष तौर पर प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से कार्यकर्ताओ द्वारा मिलकर चुनावी रणनीति बनाने की बात कही। साथ ही मोदी की गारंटी, मोदी की राम राम प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने की बात भी कार्यकर्ताओ से कही। महेश्वर विधायक राजकुमार मेव ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा जो बोलती है वो करती है, अपने शैशवकाल से भाजपा जिन सिद्धांतो के साथ आगे बड़ी थी, भाजपा आज भी उन्ही सिद्धांतो पर अडिग है। राम मंदिर मुद्दा, धारा 370 जैसे राष्ट्रव्यापी मुद्दों को भाजपा ने अपने शासनकाल में ही हल किया है। गत लोकसभा चुनाव में महेश्वर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पटेल को मिली 50 हजार से ज्यादा मतों की बड़त को याद दिलाते हुए मेव ने आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओ को इस बार 1 लाख पार का नारा देते हुए कार्यकर्ताओ को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए संकल्प दिलवाया। उपस्थित कार्यकर्ताओं पर गुलाब फूलो गुलाल के साथ होली मनाई कार्यकर्ताओ के सहभोज के साथ आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश मोयदे, विधानसभा संयोजक नारायण पाटीदार ,जे पी जाट, गुलाबचंद पाटीदार, भगवान जाट, बलराम पटेल ,शंकरलाल पाटीदार ,प्रमिला रंसोर,सिंधु जोशी, अनुराधा तारे मीडिया संयोजक श्याम मेवाड़े सहित सैकड़ों महिला पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।
Comments
Post a Comment