परिक्रमा वासी संतो का आगमन ईश्वर स्वरूप का दर्शन है - चेतना भारतीजी
मंडलेश्वर। नगर में मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे वृंदाधाम आश्रम वृंदावन के संत श्री प्रशांत गिरी जी महाराज तथा स्वामी गणेशानंद गिरी जी महाराज पहुंचे संतो का भव्य स्वागत सुविख्यात कथावाचिका दीदी चेतना भारती ने निज निवास ब्रज धाम, पर किया विधायक राजकुमार मेव भी भारती दीदी निज निवास पहुंचे विधायक राजकुमार मेव ने परिक्रमा कर रहे संतो का पुष्पहार फूलो से स्वागत किया
दीदी श्री चेतना भारती ने कहा की संतो का आगमन ईश्वरीय कृपा से ही होता है क्युकी संतजन चलते फिरते प्रयागराज ही होते है। पधारे हुए दिव्य संतो के चरणों में वृंदावन जैसी दिव्य भूमि की रज के साथ मां नर्मदा के पथ की रज भी हमारे नगर तथा निवास को पवित्र से पवित्रतम करने आई है। दीदी श्री चेतना भारती ने तीन बार भागवत कथा तथा परचरी पुराण का वाचन वृंदा वन धाम में किया विधायक ने सभी संतो की चरण वंदना करते आशीर्वाद लिया संतो के स्वागत में हरिभाई अग्रवाल कन्हैया जी पटेल, मनोज शर्मा, नितिन पाटीदार, विक्की पाटीदार विनोद वर्मा सावन यादव अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment