खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की बंफर आवक, जानिए किसानों को क्या मिला भाव
खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की आवक शुरू हुई मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को 05 बैलगाड़ी व 277 वाहनों की आवक हुई खरगोन कपास मंडी में कुल 4800 क्विंटल कपास की खरीदी की गई वही मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार भाव की बात की जाए तो 4601 रुपए कपास का न्यूनतम भाव रहा 7030 कपास का अधिकतम भाव रहा वही 6850 कपास का मॉडल भाव रहा इन भावों में भी किसानों के द्वारा कपास यानी निमाड़ के सफेद सोने की बिक्री की गई बता दे निमाड़ के खरगोन जिले में कपास की सबसे अधिक पैदावार होती है वही मंडी में कपास की फसल की आवक भी शुरू हो गई।
14 व 15 फरवरी को खरगोन अनाज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा
समस्त किसान बन्धुओं को सूचित किया गया है कि खरगोन मण्डी में 14 फरवरी बुधवार और 15 फरवरी गुरुवार को बसंत पंचमी पर्व होने से अनाज नीलामी का कार्य बन्द रहेगा। मंडी सचिव लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने किसान भाईयो को सूचित किया है कि 14 फरवरी एवं 15 फरवरी को अनाज नीलामी कार्य बन्द रहेगा। किसान भाई असुविधा से बचने के लिए अपनी कृषि उपज कपास मण्डी प्रांगण खरगोन में विक्रय के लिए ना लाएं।
Comments
Post a Comment