खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की बंफर आवक, जानिए किसानों को क्या मिला भाव
खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की आवक शुरू हुई मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को 04 बैलगाड़ी व 702 वाहनों की आवक हुई खरगोन कपास मंडी में कुल 11300 क्विंटल कपास की खरीदी की गई वही मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार भाव की बात की जाए तो 4500 रुपए कपास का न्यूनतम भाव रहा 6851 कपास का अधिकतम भाव रहा वही 6740 कपास का मॉडल भाव रहा इन भावों में भी किसानों के द्वारा कपास यानी निमाड़ के सफेद सोने की बिक्री की गई बता दे निमाड़ के खरगोन जिले में कपास की सबसे अधिक पैदावार होती है वही मंडी में कपास की फसल की आवक भी शुरू हो गई।
चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन 25 मार्च से
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने बताया है कि विभाग ने प्रदेश में रबी मौसम वर्ष 2023-24 में प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत चना मसूर एवं सरसों की उपज की उचित दर प्राप्त करने के लिए वार्षिक कैलेण्डर घोषित किया है। इससे किसानों को फसल का बेहतर दाम मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि चना मसूर एवं सरसों का उपार्जन 25 मार्च से 31 मई 2024 तक किया जायेगा।
Comments
Post a Comment