खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की बंफर आवक, जानिए किसानों को क्या मिला भाव

खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की आवक शुरू हुई मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 09 बैलगाड़ी व 331 वाहनों की आवक हुई खरगोन कपास मंडी में कुल 5000 क्विंटल कपास की खरीदी की गई वही मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार भाव की बात की जाए तो 4750 रुपए कपास का न्यूनतम भाव रहा 6945 कपास का अधिकतम भाव रहा वही 6770 कपास का मॉडल भाव रहा इन भावों में भी किसानों के द्वारा कपास यानी निमाड़ के सफेद सोने की बिक्री की गई बता दे निमाड़ के खरगोन जिले में कपास की सबसे अधिक पैदावार होती है वही मंडी में कपास की फसल की आवक भी शुरू हो गई।

08 व 09 जनवरी को खरगोन कपास मंडी रहेगी बंद

खरगोन। समस्त किसान बंधुओं को सूचित किया जाता है कि कृषि उपज खरगोन में 08 एवं 09 जनवरी को कपास नीलामी का कार्य बंद रहेगा। मण्डी सचिव श्री लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सीसीआई केन्द्र प्रभारी के आवेदन अनुसार कपास मण्डी में कपास का स्टॉक अधिक होने एवं मौसम खराब होने से कपास खरीदी का कार्य बंद रहेगा। अतः समस्त किसान भाईयों से अनुरोध है कि अवकाश के दिनों में मण्डी प्रांगण में कपास विक्रय के लिए ना लाए।

Comments