कथा वाचक को घोड़े पर बैठाकर निकली शोभा यात्रा
श्री महामृत्युंजय धाम पर 15 से 22 संगीतमय श्रीराम कथा
खरगोन। श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में 500 वर्ष के संघर्ष के बाद होने वाले श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के निमित्त श्री महामृत्यंजय धाम में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया हे इसके शुभारंभ पर 15 जनवरी मकर संक्रांति के शुभदिन मुख्य मनोरथी जगदीश सोनी के निवास शास्त्री नगर से श्री महामृत्युंज धाम गांधी नगर तक मंगल कलश शोभा यात्रा ढोल ताशे के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा में कथा वाचक रामदास जी महाराजश्री घोड़े पर सवार होकर चल रहे थे। शोभा यात्रा मार्ग पर ॐ शांति समाज सेवा संस्थान द्वारा पुष्प वर्षा कर सबको तिल गुड़ के लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया। कथा के प्रथम दिवस कथा वाचक एवम संगत साथियों का स्वागत मनोरथी शंकरलाल गुप्ता, राजेंद्र कर्मा, छोटू गुप्ता, दीप जोशी एवम शांतिलाल सोनी, दरबारदा द्वारा भगवा ओपरने से स्वागत किया गया।
Comments
Post a Comment