खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की बंफर आवक, जानिए किसानों को क्या मिला भाव
खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की आवक शुरू हुई मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को 17 बैलगाड़ी व 540 वाहनों की आवक हुई खरगोन कपास मंडी में कुल 9000 क्विंटल कपास की खरीदी की गई वही मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार भाव की बात की जाए तो 4500 रुपए कपास का न्यूनतम भाव रहा 6850 कपास का अधिकतम भाव रहा वही 6725 कपास का मॉडल भाव रहा इन भावों में भी किसानों के द्वारा कपास यानी निमाड़ के सफेद सोने की बिक्री की गई बता दे निमाड़ के खरगोन जिले में कपास की सबसे अधिक पैदावार होती है वही मंडी में कपास की फसल की आवक भी शुरू हो गई।
किसान ऑनलाइन कर सकते हैं कृषि उपज का विक्रय
जिले के समस्त किसान एवं व्यापारियों को सूचित किया जाता है कि कृषि उपज मंडी समिति खरगोन में राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना संचालित है। जिसमे कृषक अपनी उपज ऑनलाइन विक्रय कर सकते है। मंडी सचिव लक्ष्मणसिंह ठाकुर ने बताया कि व्यापारी बन्धु ऑनलाइन पोर्टल से बीडिंग कर कृषि उपज क्रय कर सकते हैं। जिसका पंजीयन योजना अंतर्गत अधिक से अधिक कृषक ऑनलाइन ई-नेम एप्लीकेशन पर स्वयं कर सकते हैं। मंडी कार्यालय में स्थित राष्ट्रीय कृषि बाजार भवन में उपलब्ध हेल्पडेक्स के माध्यम से कृषम पंजीयन करा सकते हैं।
Comments
Post a Comment