खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की बंफर आवक, जानिए किसानों को क्या मिला भाव
खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की आवक शुरू हुई मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को 18 बैलगाड़ी व 613 वाहनों की आवक हुई खरगोन कपास मंडी में कुल 10100 क्विंटल कपास की खरीदी की गई वही मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार भाव की बात की जाए तो 5000 रुपए कपास का न्यूनतम भाव रहा 6960 कपास का अधिकतम भाव रहा वही 6770 कपास का मॉडल भाव रहा इन भावों में भी किसानों के द्वारा कपास यानी निमाड़ के सफेद सोने की बिक्री की गई बता दे निमाड़ के खरगोन जिले में कपास की सबसे अधिक पैदावार होती है वही मंडी में कपास की फसल की आवक भी शुरू हो गई।
कपास निगम से ज्यादा भाव पर व्यापारियों द्वारा की जा रही है कपास की खरीदी
कृषि उपज मण्डी खरगोन के सचिव लक्ष्मण सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि कृषि मण्डी खरगोन में व्यापरियों द्वारा किसानों से भारतीय कपास निगम द्वारा निर्धारित दर से अधिक दाम पर कपास की खरीदी की जा रही है। आज 25 जनवरी को खरगोन मण्डी में व्यापरी जायसवाल फायबर्स खरगोन द्वारा कृषक हिरदाराम से 6960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 15 क्विंटल कपास की खरीदी की गई है। जबकि भारतीय कपास निगम के एच-4 के भाव 6920 रुपये प्रति क्विंटल है।
Comments
Post a Comment