खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की बंफर आवक, जानिए किसानों को क्या मिला भाव

खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की आवक शुरू हुई मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 35 बैलगाड़ी व 918 वाहनों की आवक हुई खरगोन कपास मंडी में कुल 16500 क्विंटल कपास की खरीदी की गई वही मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार भाव की बात की जाए तो 5000 रुपए कपास का न्यूनतम भाव रहा 6920 कपास का अधिकतम भाव रहा वही 6820 कपास का मॉडल भाव रहा इन भावों में भी किसानों के द्वारा कपास यानी निमाड़ के सफेद सोने की बिक्री की गई बता दे निमाड़ के खरगोन जिले में कपास की सबसे अधिक पैदावार होती है वही मंडी में कपास की फसल की आवक भी शुरू हो गई।

22 जनवरी को अनाज एवं कपास मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा

 आगामी 22 जनवरी को अयोध्या राम मदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए 22 जनवरी 2024 को कृषि उपज मंडी खरगोन में अनाज एवं कपास की नीलामी का कार्य बंद रहेगा। कृषि उपज मंडी समिति खरगोन के सचिव श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जिले के किसानों को सूचित किया है कि असुविधा से बचने के लिए 22 जनवरी को अपनी कृषि उपज मंडी प्रांगण खरगोन में विक्रय के लिए ना लायें।

Comments