कल्याण सिंह सरकार ने हिंदू समाज का कल्याण किया : रायसिह राठौर

वयोवृध्द कार सेवकों का विहिप घर जा कर रहा सम्मान

खरगोन। भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के प्रतिक है और उनकी जन्म भूमि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण का स्वप्न साकार हो रहा है इस भाव को शब्दो में बया करना असम्भव है। लेकिन ये सत्य है की उत्तरप्रदेश की तत्कालीन कल्याण सिंह की सरकार ने हिंदुओ का कल्याण कर दिया उक्त उदगार वरिष्ठ कार सेवक और तत्कालीन विधायक रायसिह राठौर ने विहिप द्वारा किए गए सम्मान के समय व्यक्त किए। 

विहिप नगर अध्यक्ष दीप जोशी ने बताया कि श्रीराम भूमि आंदोलन मे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले परिवारों को सम्मानित करने के निमित्त विहिप नगर इकाई द्वारा बस्तीशह शक्ति केंद्रों पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है और वयोवृद्ध कारसेवक जो ज्यादा चलने फिरने में सक्षम नही है ऐसे वरिष्ठ कार सेवकों के घर जाकर सम्मान किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 11 जनवरी गुरुवार की रात्री को श्री रामकृष्ण बस्ती में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर चमेली की बाड़ी में श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और कार सेवकों का सम्मान रखा गया। जिसमे 86 वर्ष के कार सेवक श्री वामन जी अत्रे और 85 वर्षीय श्रीमती सुशीला देवी गुजराती एवम बजरंग दल के तत्कालीन प्रांतीय संयोजक प्रकाश रत्नपारखी के साथ ही कारसेवक आशीष गुजराती, लोकेंद्र सेन, संतोष सेन, अंतिम सेन, कन्हैया कोठने एवम पंडित श्री सचिन शर्मा, गोविंद योगी, विवेक परसाई नटराज संगीत विद्यालय के देवेंद्र पांजरे आदि का सम्मान किया गया। तत्पश्चात संकट मोचक की आरती कर बस्ती कीर्तन यात्रा के साथ वयोवृद्ध कार सेवक रायसिह राठौर एवम चंद्रशेखर नाइक के घर पहुंचकर श्रीराम नाम से अंकित अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। इस अवसर पर विहिप विभाग मंत्री मनोज वर्मा, जिला अध्यक्ष मोहन शर्मा, जिला मंत्री विवेक सिंह तोमर, जिला सह मंत्री शीतल भदौरिया, जिला सह संयोजक अमित अवस्थी, नगर मंत्री राजू सोनी, नगर संयोजक रोहित भावसार, नगर उपाध्यक्ष किशोर बाबा, आकाश डंडीर, रवि वर्मा, सचिन गुप्ता, हर्ष गुप्ता, प्रशांत जोशी सहित विहिप बजरंग दल के नगर पदाधिकारी एवम वार्ड के पार्षद धीरेंद्र मंडलोई, वरिष्ठ कार सेवक रणजीत सिंह डंडीर सहित बड़ी संख्या में बस्ती के सनातन धर्मावलंबी उपस्थित थे।

Comments