अनियंत्रित होकर यात्री बस पेड़ से टकराई, 6 घायल 3 गंभीर
खरगोन। जिले के कसरावद थानाक्षेत्र में माकड़खेड़ा के पास बुधवार दोपहर 1 बजे यात्री बस असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए। 3 की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ये लोग बस में यात्रा करने के लिए रोड किनारे इंतजार में थे और बस ने संतुलन खो दिया। कसरावद पुलिस घटना की जांच कर रही है। अग्रवाल बस सर्विस की यह यात्री बस मंडलेश्वर से खरगोन जा रही थी। माकड़खेड़ा फाटे के पास बस असंतुलित होकर रोड़ किनारे पेड़ से टकरा गई। सूचना लगते ही कसरावद थाना से एसआई राजेंद्र सिरसाठ मौके पर पहुंचे। यात्री वाहनों व 108 की मदद से घायलों को कसरावद अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 5 महिलाएं शामिल है। डॉक्टर चंद्रेश दीक्षित ने प्राथमिक इलाज किया। उन्होंने बताया गंभीर 3 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
Comments
Post a Comment