खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की बंफर आवक, जानिए किसानों को क्या मिला भाव

खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की आवक शुरू हुई मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को 41 बैलगाड़ी व 551 वाहनों की आवक हुई खरगोन कपास मंडी में कुल 8900 क्विंटल कपास की खरीदी की गई वही मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार भाव की बात की जाए तो 4800 रुपए कपास का न्यूनतम भाव रहा 7220 कपास का अधिकतम भाव रहा वही 6750 कपास का मॉडल भाव रहा इन भावों में भी किसानों के द्वारा कपास यानी निमाड़ के सफेद सोने की बिक्री की गई बता दे निमाड़ के खरगोन जिले में कपास की सबसे अधिक पैदावार होती है वही मंडी में कपास की फसल की आवक भी शुरू हो गई।

10 से 19 नवंबर तक बंद रहेगी मण्डी

दीपावली पर्व एवं विधानसभा चुनाव-2023 में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी होने से आगामी 10 से 19 नवंबर तक कृषि उपज मण्डी खरगोन में अनाज एवं कपास की खरीदी का काम बंद रहेगा। मण्डी सचिव लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने बताया कि आगामी दिनों में आने वाले दीपावली त्यौहार एवं विधानसभा चुनाव-2023 में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगी होने के कारण 10 से 19 नवंबर तक मण्डी में अनाज की नीलामी का कार्य बंद रहेगा। इसी प्रकार 11 से 19 नवंबर तक कपास मण्डी में कपास की नीलामी का कार्य बंद रहेगा। जिले के किसान बंधुओं से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए इस अवधि में अपनी उपज विक्रय के लिए मण्डी प्रांगण खरगोन में लेकर न आए। 

Comments