खरगोन में निमाड़ के सफेद सोने की शुरू हुई आवक, 8600 क्विंटल कपास की हुई खरीदी, जानिए क्या रहा कपास का भाव

खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की आवक शुरू हुई मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को 42 बैलगाड़ी व 532 वाहनों की आवक हुई खरगोन कपास मंडी में कुल 8600 क्विंटल कपास की खरीदी की गई वही मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार भाव की बात की जाए तो 4800 रुपए कपास का न्यूनतम भाव रहा 7200 कपास का अधिकतम भाव रहा वही 6850 कपास का मॉडल भाव रहा इन भावों में भी किसानों के द्वारा कपास यानी निमाड़ के सफेद सोने की बिक्री की गई बता दे निमाड़ के खरगोन जिले में कपास की सबसे अधिक पैदावार होती है वही मंडी में कपास की फसल की आवक भी शुरू हो गई।

खरगोन मंडी में 23 से 25 अक्टूबर तक बंद रहेगा नीलामी कार्य 

आगामी दिनों में आने वाले नवमी एवं दशहरा त्यौहार के कारण कृषि उपज मण्डी खरगोन में अनाज एवं कपास की नीलामी का कार्य 23 से 25 अक्टूबर 2023 तक बंद रहेगा। मण्डी सचिव लक्ष्मणसिंह ठाकुर ने जिले के किसानों को सूचित किया है कि असुविधा से बचने के लिए 23 से 25 अक्टूबर तक अपनी उपज मण्डी प्रांगण खरगोन में लेकर ना आए।

Comments