शिव डोले की ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार खड़े डंपर से टकराई, दो SI सहित एक कांस्टेबल की मौत, दो गंभीर घायल
खरगोन। जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर समाने आई है। जहां जिला मुख्यालय पर आयोजित शिव डोला समारोह से लौट रहे दो उप निरीक्षक और एक आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, एक आरक्षक और एक नगर सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार खरगोन शिवडोले में ड्यूटी पर एसआई रमेश भास्करे एसआई विमल तिवारी और आरक्षक मनोज कुमावत अपने अन्य साथियों के साथ श्री सिद्धनाथ महादेव के शिव डोले में ड्यूटी कर रात को खरगोन से वापस सनावद जा रहे थे। ग्राम बडूद के पहले उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सभी पुलिसकर्मी सवार थे। दुर्घटना के बाद वाहन में सवार एसआई रमेश भास्करे विमल तिवारी और आरक्षक मनोज कुमावत की घटनास्थल पर मौत हो गई।वहीं कार में सवार आरक्षक रघुवीर रावत और नगर सैनिक कोमल दंगोड़े भी बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों को सनावद के शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल इंदौर रेफर किया गया है। उन्हें इंदौर के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने भी सनावद पहुंच कर थाना प्रभारी निर्मलकुमार श्रीवास से चर्चा कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
#लोक_जागृति #लोक_जागृति_समाचार_खरगोन #lokjagratinews #lokjagratisamachar #lokjagratisamacharkhargone
Comments
Post a Comment