खारक डेम प्रभावितो और प्रशासन के बीच खुले मन से हुई चर्चा

हर एक पहलू पर चर्चा के बाद हुआ विचार मंथ

खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा शुक्रवार को खारक डेम प्रभावितों के साथ करीब 1 घंटे तक सभाकक्ष में खुले मन से चर्चा की। इस बैठक में खारक डेम मामले के अलावा प्रभावितों को आ रही अन्य समस्याओं पर भी विचार किया गया। कार्य की प्रगति के लिए कलेक्टर वर्मा ने कहा कि खारक डेम से सम्बंधित सभी पहलुओं के बारें में जल संसाधन विभाग के अलावा जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा भी शासन और न्यायालय स्तर पर प्रभावितों का पक्ष रखा गया है। हाईकोर्ट के सेवानिवृत तीन जज आरके महाजन, एसके गुप्ता और वेदप्रकाश शर्मा को सरदार सरोवरों परियोजना के शिकायत निवारण प्राधिकरण इंदौर में पद पर कार्यभार ग्रहण करने के एक वर्ष तक या प्रकरणों के निराकरण होने तक नियुक्त रहेंगे।

कलेक्टर वर्मा ने कहा कि तीन जजों में एक जज को अपीलीय फोरम का अध्यक्ष मनोनीत कर अपीलीय फोरम द्वारा खारक के 129 प्रकरणों को सुना जाएगा। प्रभावितों में भीकला भाई ने कहा कि शासन इसमें त्वरित निर्णय ले तो हम सब के लिए बेहतर है। इसके अलावा उन्होंने बिजली की समस्या भी रखी। इस पर कलेक्टर वर्मा ने कहा कि जो जिला स्तर से किया जा सकता है। उन्हें वे हाथों हाथों करवाएंगे। जहां तक सड़क का मामला है। स्वीकृति के बाद टेंडर प्रोसेस में आने के बाद प्रारम्भ होने की स्थिति में है। प्रभावितों ने 2 सप्ताह में निर्णय की मांग की है। कलेक्टर वर्मा और एसपी सिंह दोनों ने 129 प्रकरणों की सुनवाई जल्द से जल्द कराने के लिए शासन के निरतंर समन्वय में रहेंगे।

तकनिकी और कोरोना के कारण मामला निर्णय तक नही पहुँचा

जल संसाधन कार्यपालन यंत्री पीके ब्राम्हणे ने कहा कि 2019 से अपीलीय फोरम में सुनवाई प्रारम्भ हुई है। लेकिन पिछले 2 वर्षों में कोरोना महामारी के कारण स्थितियां बदली। लेकिन इसके बाद हर लेवल पर इसमें प्रगति आयी है। 25 अगस्त को तीन जजों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा भी शासन स्तर पर तकनीकी पहलुओं पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। बैठक में प्रभावितों की ओर से बलिराम सोलंकी सुभाष डुडवेसुभाष और शिवराम कनाशे ने पक्ष रखा।

Comments