शिकार के चक्कर में कुएं में गिरा तेंदुआ, ग्रामीणों के उड़े होश

खरगोन। जिले के कसरावद के समीप सायता गांव में एक किसान के खेत में बने कुएं में बीती रात एक तेंदुआ और सूअर गिर गया था। सुबह जब गांव वालो ने तेंदुए और सूअर को कुएं में तैरता देखा तो फौरन इसकी सूचना वन विभाग को दी। मिली जानकारी के अनुसार रात में यह तेंदुआ शिकार की तलाश में भटकते हुए यहां पहुंच और सूअर का शिकार करने में 40 फीट पानी से भरे गहरे कुएं में जा गिरा। किसान सुबह खेत पर पहुंचा तो कुएं में उसे दहाड़ने की आवाज सुनाई दी।जब उसने अंदर देखा तो कुएं में तेंदुआ और सूअर तैरता हुआ दिखाई दिया। उसने गांव वालों को इस बात की खबर दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। वन अमला मौके पर पहुंचा और सूअर व तेंदुए का रेस्क्यू करने लगे। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद हुए। हालांकि तेंदुए के कुएं में गिरने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

खरगोन डीएफओ प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि रात में शिकार के पीछे दौड़ते हुए तेंदुआ कुएं में गिर गया था। सुबह करीब 10:30 बजे सुअर को कुएं से बाहर निकाल लिया गया था। तेंदुए के रेस्क्यू के लिए मजबूत जाल, रस्से और पिंजरे की जरूरत होती है। टीम द्वारा सामान लाने के बाद ही तेंदुए का रेस्क्यू शुरू किया ये गया। ग्रामीण बोले- क्षेत्र में तेंदुओं का कुनबा बढ़ रहा ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग के पास पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण तेंदुए के रेस्क्यू में देरी हुई। उन्होंने कहा कि सरकारी लापरवाही और अनदेखी के चलते क्षेत्र में तेंदुओं का कुनबा बढ़ता जा रहा है। रात में खेतों में किसानों को तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। कई बार इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई, लेकिन पिंजरे लगाने की बात कहकर हर बार टाल दिया जाता है।


#लोक_जागृति #लोक_जागृति_समाचार_खरगोन #lokjagratinews #lokjagratisamachar #lokjagratisamacharkhargone

Comments