शिवडोला समिति में नवीन पदाधिकारी व सदस्य नियुक्त: सकल हिंदू समाज के अध्यक्षों व सदस्यों को समिति में किया शामिल
खरगोन। भगवान श्री सिद्धनाथ महादेवजी का वार्षिक नगर भ्रमण भादौ बदी दूज 1 सितंबर को शाही ठाठ-बांट व भक्ति-भाव के साथ होगा। चल समारोह को भव्य व दिव्य रूप प्रदान करने के लिए सार्वजनिक श्रावण मास समारोह आयोजन समिति (शिवडोला), श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर भावसार मोहल्ला खरगोन में नवीन पदाधिकारी व सदस्यों की नियुक्ति की है।
सार्वजनिक श्रावण मास समारोह समिति प्रवक्ता प्रकाश भावसार ने बताया समिति अध्यक्ष नवनीतलाल भंडारी सहित पदाधिकारी व सदस्यों की औपचारिक बैठक में सकल हिंदू समाज खरगोन द्वारा नगर के समस्त समाज अध्यक्षों एवं सदस्यों के नाम शामिल करने हेतु सूची प्रस्तुत की। सूची अनुसार शिवडोला समिति में नवीन पदाधिकारी व सदस्य शामिल किए हैं जो निम्नानुसार हैं। इसमें संरक्षक बबलू पाल, दीपक डंडीर, नितिन मालवीया, लोकेंद्रसिंह रावत, उपाध्यक्ष राजेश धारे, कृष्णपालसिंह राठौर (भमू), सचिव बाबूलाल राठौर, रणजीतसिंह डंडीर, सहसचिव रेवाराम तायड़े नियुक्त किए गए। साथ ही सर्वसमाज के अध्यक्ष व सदस्यों को भी शिवडोला समिति में सदस्य नियुक्त किया है। इसमें सदस्य ओमप्रकाश पाटीदार, नरेंद्र वर्मा, रजनीश दांगी, सुरेश पाटीदार, चंदन चौहान, पवन जाधव, सचिन खटिक, विवेकसिंह तोमर, मनोज वर्मा, ब्रजेश पाटीदार, अभिषेक कुशवाह, अनिल कोंकणे, दौलत लालवानी, विनोद जैन, सुरेश जायसवाल, सुनील शर्मा, मेहताबसिंह बर्डे, ओम रामणेकर, नीलेश प्रजापत, बलिराम गुप्ता, योगेश गुजराती, लोकेश पाटीदार, अंशुल जोशी, राघवेंद्र डंडीर, अजय पाल, विमल यादव, जितेंद्र यादव, कमलेश मुकाती, संजय वर्मा, श्याम कुशवाह, प्रेम जाधम, राजेंद्र मंडलोई, नीलेश खोड़े, राजू चौहान, बाबुलाल धारुणे, संतोष यादव, अरुण मंडलोई, दीपक पाटीदार, रवि पटेल, रणजीतसिंह रघुवंशी, प्रशांत उधले, पवन महाजन को नियुक्त किया गया। भविष्य में समिति का विस्तार प्रस्तावित है।
सिद्धनाथ महादेव की हुई ओंकार आरती
अंतिम श्रावण सोमवार रुद्राक्ष मित्र मंडल द्वारा ब्रह्म मुहूर्त में भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव जी की ओंकार आरती की। रुद्राक्ष मित्र मंडल के सदस्यों ने ओंकार आरती से पूर्व भगवान सिद्धनाथ का पंचामृत से अभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात भगवान श्री सिद्धनाथ जी का श्रृंगार कर आरती की। ओंकार आरती का यह 12वां वर्ष है।
#लोक_जागृति_समाचार_खरगोन #lokjagratinews #lokjagratisamachar #lokjagratisamacharkhargone
Comments
Post a Comment