कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण ; देशभक्ति का पावन पर्व हर्षाेल्लाष उत्साह और उमंग के साथ मनाया, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा तिरंगे का इतिहास बच्चो ने दी प्रस्तुति
पहली बार मार्च पास्ट में लाड़ली बहना सेना ने भी किया कदम ताल
पहली बार उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों का हुआ सम्मान
खरगोन। देश की आजादी के अमृत महोत्सव का 77वाँ स्वतंत्रता दिवस आज पूरे जिले में हर्षाेल्लाष, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह डीआरपी लाइन स्थित मैदान पर मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात बैंड की राष्ट्रीय धुन पर राष्ट्रगान हुआ। मैदान पर कभी धूप कभी छांव की लुकाछुपी के बीच मुख्य अतिथि ने प्लाटून का निरीक्षण कर सलामी ली। साथ ही पहली बार लाड़ली बहना सेना भी मार्च पास्ट में शामिल हुई। प्लाटुन टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट कदम ताल करते अपने सामने से गुजरते देख दर्शकों ने तालिया बजाकर हौसलावर्धन किया। हर्ष फायर की आवाज से पूरा माहौल देशभक्ति मय हुआ। मुख्य अतिथि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। खरगोन में पहली बार यह अवसर हुआ कि मुख्य समारोह में बड़ी संख्या में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिकों का सम्मान हुआ। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उनके परिजनों का ही सम्मान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में आजादी और देशभक्ति के तरानों पर हुई अनुपम प्रस्तुतियां
डीआरपी लाइन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पहली बार संगीतमय प्रस्तुति के साथ मार्शल आर्ट का प्रदर्शन आदित्य इंटरनेशनल स्कूल द्वारा किया गया। इसके बाद संत ज्युद स्कूल ने अनेकता में एकता का रंग लेकर जय हो जय हो का नारा देते हुए प्रस्तुति दी। वही बाल शिक्षा निकेतन स्कूल ने आजादी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सिपाहियों के संदेश को प्रसारित करते हुए देशभक्ति का जज्बा जगाया। गोकुलदास पब्लिक स्कूल ने भारतीय सेना के कर्तव्यों को भलीभांति प्रदर्शित करते हुए युद्ध के दृश्य दिखाए। देवी अहिल्या उमावि द्वारा 1857 से 1947 तक देश के तिरंगे के विभिन्न रूप महत्व और विशेषताओं का उल्लेख रोचक प्रस्तुति के साथ किया। संत मेरी स्कूल महानायक की बुंलद आवाज से सजी प्रस्तुति के साथ आरंभ है प्रचंड का अनोखा चित्रांकन किया।
जूनियर वर्ग में एनसीसी बालिका और सीनियर वर्ग में एसएएफ परेड में प्रथम
डीआरपी लाइन मैदान पर सांस्कृतिक और परेड को पुरस्कार प्रदान किये गए। जूनियर वर्ग में एनसीसी तृतीय, स्काउड गाइड द्वितीय और एनसीसी बालिका वर्ग को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। सीनियर वर्ग परेड में एनसीसी बोरांवा, द्वितीय जिला पुलिस बल और प्रथम पुरस्कार एसएएफ को प्रदान किया गया। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांत्वना पुरस्कार संत ज्युद पीटी प्रदर्शन, मार्शल आर्ट आदित्य इंटरनेशनल स्कूल व बाल शिक्षा निकेतन को दिया गया। इसी तरह तृतीय पुरस्कार संत मेरी स्कूल को, द्वितीय पुरस्कार शाबाउमावि को द्वितीय तथा प्रथम पुरस्कार गोकुलदास पब्लिक स्कूल को प्रदान किया गया।
475 जिला प्रशासन द्वारा और 55 पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मानित हुए
राष्ट्रीय पर्व पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों और समाज सेवकों को पुरुष्कृत किया गया। इसमें जिला प्रशासन ने 475 अधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्ग किसान समाज सेवक तथा पुलिस प्रशासन द्वारा 55 को सम्मानित किया गया।
कलेक्टर एसपी सहित अधिकारियों ने किया रक्तदान
मुख्य समारोह के समापन के पश्चात मुख्य अतिथि कलेक्टर वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित जिला प्रशासन के व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पुलिस बल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया।
सार्थक समेकित शिक्षा केन्द्र आस्था ग्राम में दिव्यांग व सकलांग को मिठाई परोसी
मुख्य अतिथि कलेक्टर वर्मा, एसपी धर्मवीर सिंह जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा,जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ शहर के रहिमपुरा स्थित मावि स्कूल में बच्चों के साथ विशेष मध्यांह भोजन किया। इसके पश्चात सार्थक समेकित शिक्षा केन्द्र आस्था ग्राम दिव्यांग व सकलांग बच्चों के साथ समय बिताया। यहां बच्चों ने बैंड बाजे के साथ स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने स्पर्श ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए बिना देखे सुने सिर्फ इशारे से जिला पंचायत सीईओ का नाम लिख दिया। इशारों इशारों के जादू में सप्ताह के नाम लिखें। यहां कलेक्टर वर्मा व पुलिस अधीक्षक सिंह ने दिव्यांग व सकलांग बच्चों को मिठाईयाँ परोसी।
Comments
Post a Comment