55वां शिवडोला : भगवान श्री सिद्धनाथ महादेवजी के कारवां में होगी 21 पौराणिक झांकी, सात अखाड़े, 12 नृत्य दल, 10 ढोल-ताशा दल, दो नगाड़ा दल आकर्षण का केंद्र

 21 झांकियों से सजेगा शिवडोला

खरगोन। अधिष्ठाता भगवान श्री सिद्धनाथ महादेवजी के भादौ बदी दूज 1 सितंबर शुक्रवार के वार्षिक नगर भ्रमण (शिवडोला) कार्यक्रम में मुख्य झांकी के साथ पौराणिक प्रसंगों पर बनी 21 से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। साथ ही शिवडोला में 12 नृत्य दल, सात अखाड़े, 10 ढोल-ताशा दल, दो नगाड़ा दल शामिल होंगे। शिवडोला को भव्य बनाने के लिए श्रद्धालुओं द्वारा समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सार्वजनिक श्रावण मास समारोह आयोजन समिति श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर भावसार मोहल्ला खरगोन के प्रवक्ता प्रकाश भावसार ने बताया भादौ बदी दूज शुक्रवार 1 सितंबर को भगवान श्री सिद्धनाथ महादेवजी का डोला निकलेगा। 55वें शिवडोला में भगवान श्री सिद्धनाथ जी महादेव व भगवान श्री महाबलेश्वर जी महादेव की मुख्य झांकी के साथ 21 से अधिक पौराणिक विषयों पर बनी झांकियां रहेंगी। आशाधाम ग्रुप की झांकी के माध्यम से बाबा अमरनाथ के दर्शन होंगे। शिवडोला समिति अध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया श्री बीसा नीमा महाजन समाज की राम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। आदर्श नगर नवयुवक मंडल की झांकी में भगवान शिव व माता पार्वती के दर्शन होंगे। संरक्षक मनोहर भावसार ने बताया हरिभाई यूपी की झांकी में नंदी पर शेषनाग के साथ भगवान शिव व माता पार्वती की सवारी रहेगी। साथ ही मीराबाई तथा भगवान लक्ष्मीनारायण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। सचिव विनीत महाजन नगर के विभिन्न संगठनों द्वारा भी झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इनमें खाटू श्याम परिवार खरगोन द्वारा खाटू श्याम नरेश की झांकी सजाई जाएगी। श्री महाबलेश्वर महादेव बांकी माता मंदिर की पौराणिक विषय पर आकर्षण झांकी रहेगी। सहसचिव रवि धारे के अनुसार महांकाल ग्रुप महाकांल मंदिर कुंदा तट, महामृत्युंजय गौशाला, नवयुवक मंडल आशाधाम कॉलोनी, अजय वर्मा मित्र मंडल कहारवाड़ी, किंग कोबरा ग्रुप सुतार गली सहित अन्य समितियों की झांकियां श्रद्धा-भक्ति व समरतसा का संदेश देगी। शिवडोला समिति अध्यक्ष नवनीतलाल भंडारी, संरक्षक मनोहर भावसार, जगदीश डंडीर, रमेश सेठ फटफटी, विपिन गौर, नितिन मालवीया, लोकेंद्रसिंह रावत, उपाध्यक्ष गुलाबचंद भावसार, राजेश भावसार (टेंट), कोषाध्यक्ष श्याम महाजन (केमिस्ट), सचिव हरिओम राठौड़, रवि महाजन, कल्याण भावसार, श्याम महाजन कालू, रणजीतसिंह डंडीर, बाबूलाल राठौर, सहसचिव नीरज भावसार सन्नी, राजेंद्र पटेल, चेतन भावसार, रेवाराम तायडे़, सहमीडिया प्रभारी सुनील भावसार, रोहित भावसार आदि ने श्रद्धालुओं से भगवान श्री सिद्धनाथ महादेवजी के नगर भ्रमण कार्यक्रम में शामिल होकर शिवडोला को सफल बनाने का आह्वान किया है।

11 क्विंटल महाप्रसादी बंटेगी

शिवडोला में मुख्य झांकी से 11 क्विंटल महाप्रसादी बंटेगी। शिवडोला समिति के सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र भावसार लाला ने बताया 9 क्विंटल शकर, 21 किलो भांग, 70 किलो काजू, 60 किलो घी, 21 किलो इलाइची व 10 किलो काली मिर्ची से महाप्रसादी तैयार की गई है। प्रसादी निर्माण में शिवडोला समिति उपाध्यक्ष डॉ. मोहन भावसार, मनोज भावसार, सचिव श्याम कालू महाजन, सह सचिव नाना यादव, कमलजीत गांधी, सहमीडिया प्रभारी जितेंद्र भावसार, सदस्य कमल वर्मा, शैलेंद्र भावसार, दिलीप भावसार, हरीश गोस्वामी, राकेश महाजन, प्रकाश ठक्कर, मयूर महाजन, निखिल भावसार, राम भावसार, पवन भावसार, प्रीत भावसार, तुषार भावसार, आशीष भावसार, राजेश भावसार, अखिलेश भावसार, कृष्णकांत जोशी, भारत सोनाने आदि का योगदान रहा।

टीवी चैनल्स पर होगा सीधा प्रसारण

डिजियाना केबल नेटवर्क संचालक श्याम कुशवाह ने बताया शिवडोला का व्यापक स्तर पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। शिवडोला का केबल नेटवके के चैनल नंबर 92 के अतिरिक्त यू-टयूब व फेसबुक पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।  

झांकियां में दिखेंगे पौराणिक दृश्य

- श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर समिति मुख्य झांकी

- श्री महाकालेश्वर मंदिर कुंदा तट खरगोन

- श्री महाबलेश्वर मंदिर बांकी माता नवयुवक मंडल

- श्री बीसा नीमा महाजन समाज समिति

- श्री हरिदास डांस एंड आर्ट ग्रुप - तीन झांकी

- श्री शीतला माता मंदिर कहारवाड़ी

- श्री आदर्शनगर नवयुवक मंडल

- श्री नवयुवक मंडल आनंदनगर गोलू बाबा

- श्री सांईनाथ कॉलोनी मित्र मंडल

- श्री मोतीपुरा नवयुवक संगठन

- श्री खाटु श्याम परिवार खरगोन

- श्री गणगौर उत्सव समिति गुरवा समाज

- श्री आशा पूर्णेश्वर महादेव आशाधाम कॉलोनी

- किंग कोबरा संगठन सुतार गली

- अजय वर्मा मित्र मंडल चमेली की बाड़ी

- श्री बड़घाटेश्वर महादेव मंदिर

- श्री संत सिंगाजी गवली समाज (कैलाश यादव)

- भारत माता झांकी इंदौर

- कहार मांझी समाज समिति

लोक नृत्य का रहेगा आकर्षण

- काठियावाड़ी गरबा नृत्य दल हरदा

- कच्ची घोडी नृत्य दल देपालपुर

- श्री हरिदास डांस एंड आर्ट ग्रुप धार

- श्री बजरंग नवयुवक मंडल बाघ

- केरला नृत्य दल केरल

- महाबलि महादेव अघोरी नृत्य इंदौर

- महाबलि हनुमान व वानर दल

- 30 मुखी कालिका माता पश्चिम बंगाल

- कालेबेलिया नृत्य दल राजस्थान

- भारत माता नृत्य सांवरिया इंदौर

- राधाकृष्ण नृत्य दल धार

आदिवासी लोकनृत्य की रहेगी धूम

- श्री हरिदास डांस एंड आर्ट धार

- मयूर नृत्य दल संजय नायक इंदौर

- आदिवासी नृत्य दल काकरिया गुजरात

- आदिवासी नृत्य दल अंबापुरा गुजरात

- आदिवासी नृत्य दल गुजरात

- आदिवासी नृत्य दल सिरवेल

अखाड़ा में होगा शौर्य प्रदर्शन

- जय भीम अखाड़ा कसरावद

- वीर बजरंग अखाड़ा दामखेड़ा

- आनंदनगर नवयुवक अखाड़ा

- गौपुत्र अखाड़ा, महामृत्युंजय धाम

- गणगौर उत्सव समिति अखाड़ा

नगाड़ा-ताशा करेंगे उत्साहवर्धन

- रूद्राक्ष मित्र मंडल 21 नगाड़ा

- नवग्रह ढोल-ताशा पार्टी तालाब चौक

- मां भवानी ढोल-ताशा पार्टी खंडवा

लाइटिंग लवाजमा

- कृष्णा रेडियो खरगोन

55वां शिवडोला खरगोन

शिवभक्तों के सेवक...

(30 अगस्त 2023 शाम तक प्राप्त प्रविष्ठी अनुसार अपडेट)

सेवा स्टॉल संचालक : भोग - स्थान

0 प्रफ्फुल गुप्ता : सेवफल - भावसार मोहल्ला

0 मुरली मनोहर मित्र मंडल : पोहा - मुरली मनोहर मंदिर

0 अजीजुद्दीन शेख मुस्लिम समाज सद्भावना मंच - पोहा - हैदर मस्तान

0 श्री सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज : कोल्ड ड्रिंक - सिद्धनाथ द्वार

0 पाटीदार दूध डेयरी : केसरिया दूध - बावड़ी बस स्टैंड

0 बावड़ी व्यापारी संघ : पोहा - बावड़ी स्टैंड

0 रवि जोशी मित्र मंडल : सब्जी-पूड़ी, हलवा, खिचड़ी, दूध कोल्डिंक - बावड़ी स्टैंड

0 रामकृष्ण स्टील फर्नीचर : फलिहारी मिक्चर - बावड़ी स्टैंड

0 श्री ट्रेडर्स : खोपरा पाक - बावड़ी स्टैंड

0 बालाजी एनर्जी, विश्वेश्वर गैस सर्विस : चना मसाला - बावड़ी स्टैंड

0 धनगर भारूड़ सहयोग मंच : नमकीन छाछ - डायवर्शन रोड

0 रवींद्र पंड्या मित्र मंडल : सेव परमल - लकड़ी पीठा के पास

0 सीतावल्लभ व्यापारी संघ : पोहा - सीतावल्लभ गेट

0 नवरत्न मार्बल : चना मसाला - सीतावल्लभ गेट

0 चौहान बिल्डिंग मटेरियल : चाय, पेयजल - सीतावल्लभ गेट

0 पाटीदार मित्र मंडल : साबुदाना खिचड़ी - डायवर्शन रोड

0 कुमावत मारू समाज : कुरकुरी बांटी, मिर्च - डायवर्शन रोड

0 पलाश होटल मित्र मंडल : भजिया मिक्स - वल्लभा होटल

0 रूद्रेश्वर महादेव मित्र मंडल आसनगांव : पोहा - वल्लभा होटल

0 शंभू सेना संगठन : खिचड़ी, पानी - आरती टॉकिज के पास

0 ठक्कर इंटरप्राइजेस : कुरकुरा, नमकीन - आरती टॉकिज के पास

0 लवकुश पावरलूम : खिचड़ी - न्यू राधावल्लभ कार्नर

0 गौरीशंकर महादेव मित्र मंडल : फिंगर चिप्स - गौरीधाम गेट

0 खरगोन रेत खनिज कल्याण संघ : पोहा - बीएसएनएल के सामने

0 निमाड़ अंचल नाथ समाज : मिर्ची भजिया - विराज हॉस्पीटल

0 बच्चा यादव मित्र मंडल : मिर्च भजिये, पीडब्ल्यूडी गेट

0 बाणेश्वरी युवा परिषद : शाही भेल, चिप्स, पॉपकॉर्न - सर्किट हाउस

0 महा नर्मदा ग्रुप : भेल - देवी अहिल्या परिसर

0 परफेक्ट परिवार, सरकार मित्र मंडल : छाछ लस्सी - पीडब्ल्यूडी गेट

0 बाबा मित्र मंडल : आलूबड़ा - गायत्री मंदिर तिराहा

0 अक्षया गैस एजेंसी : पोहा - गायत्री मंदिर तिराहा

0 श्री अमरनाथ मित्र मंडल : शरबत - गायत्री मंदिर तिराहा

0 निमाड़ मोटर्स : मूंग भजिया, पानी - गायत्री मंदिर तिराहा

0 भावेश गोल्ड चाय : चाय - एक्सिस बैंक के बाहर

0 मनीष दसौंधी मित्र मंडल : गुलाब जामुन - जैन मंदिर के पास

0 कहार माझी समाज : सेवफल - एसडीओपी ऑफिस के सामने

0 अभिभाषक संघ मित्र मंडल : बूंदी - एसडीओपी ऑफिस के बाहर

0 सियाराम बाबा भक्त मंडल, स्वाति पान : खोपरा पाक - फव्वारा चौक

0 प्रदीप गांगले मित्र मंडल : चना मसाला - फव्वारा चौक

0 अरविंदो हॉस्पीटल इंदौर : नमकीन - भारत मेडिकल बस स्टैंड

0 भारत मित्र मंडल : भजिया - भारत मेडिकल बस स्टैंड

0 धर्मेंद्र दीक्षित, राजेश परमार्थी : हलवा प्रसादी - बस स्टैंड

0 सैनी मित्र मंडल : आलूबड़ा - ओम शिवम बस स्टैंड

0 महांकाल सेवा समिति : खिचड़ी - बस स्टैंड खंडवा रोड

0 विपिन गौर मित्र मंडल : भजिया - गौर ट्रैवल्स बस स्टैंड

0 दाता हनुमान भक्त मंडल : भेलपुरी - दाता द्वार

0 खाद-बीज एसोशिएसन : फलिहारी मिक्चर - बस स्टैंड

0 मंडी व्यापारी संघ : पोहा - बिस्टान रोड तिराहा

0 संघटन मित्रा मंडल : मिर्च भजिये - टाउन हाल

0 तिरुपति बालाजी मित्र मंडल : नमकीन बूंदी - श्रीकृष्ण चौराहा

0 शिवसेना परिवार : पानी - श्रीकृष्ण टॉकिज चौराहा

0 जवाहर मार्ग किराणा व्यापारी संघ : ड्रायफ्रुट हलवा - छठी माता

0 राजेंद्रसिंह राठौर मित्र मंडल : आलूबड़ा - जनता टी स्टॉल

0 देवी रुकमणी परिवार : शरबत - थाने के सामने

0 राजेश मेडिकल एजेंसी : मिर्च भजिये - पुराना अस्पताल

0 झूलेलाल एजेंसी : गुजराती भेल - पुराना अस्पताल रोड

0 हरिओम ऑटो व व्यापारी संघ : चना रोस्ट - पोस्ट ऑफिस

0 इंजी. नितिन मालवीय मित्र मंडल : मिर्च भजिया - पोस्ट ऑफिस

0 समर्पण संगठन : 55 केक - सराफा बाजार

0 सेवा संगठन : शरबत, पेयजल - सराफा बाजार

0 राणा मित्र मंडल : मक्खन बड़ा, चना मसाला - झंडा चौक

0 सीताराम मंडली : आइस्क्रीम - भावसार मोहल्ला

0 व्यापारी संघ : पोहा - औरंगपुरा  

शीतल पेयजल सेवा मंच...

0 अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा - डायवर्शन रोड

0 अमृता नमकीन - सीतावल्लभ गेट

0 दशा श्रीमाली समाज - रिलायंस पंप

0 योग वेदांत समिति - डायवर्शन रोड

0 नितिन गांगले मित्र मंडल - डायवर्शन रोड

0 निर्मल चिल्ड वॉटर - डायवर्शन रोड

0 वंदे मातरम् युवा संगठन - चमेली की बाड़ी

0 संतोष पंवार - गायत्री मंदिर तिराहा

0 पटवा परिवार - गायत्री मंदिर तिराहा

0 योग वेदांत समिति - एसडीओपी ऑफिस

0 खाटू श्याम परिवार - दाता द्वार

0 शिवसेना परिवार - श्रीकृष्ण टॉकिज चौराहा


#लोक_जागृति #लोक_जागृति_समाचार_खरगोन #lokjagratinews #lokjagratisamachar #lokjagratisamacharkhargone

Comments