किसान की 92 बकरियां चुराने वाली गैंग के 07 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्राम महाराजखेड़ी के किसान के यहा से 14 जुलाई को 92 बकरियों के चुराने की घटना हुई थी 

अज्ञात बदमाशों द्वारा मौके पर 05 बकरियों व मेमनों को मार भी दिया था 

खरगोन । जिले के थाना बलकवाड़ा क्षेत्र में घटित किसान के यहा से चोरी बकरियों के अज्ञात बदमाशों को गिरफ्तार करने मे पाई बड़ी सफलता। घटना 14 जुलाई को फरियादी नारायण पिता भगवान पटेल जाति कुनबी पटेल उम्र 65 साल निवासी महाराजखेडी ने चौकी खलटाका थाना बलकवाडा आकर रिपोर्ट किया था कि मेरे बाडे का गेट का ताला तोडकर मेरी 92 बकरिया किमती 460000 हजार रुपये की कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गये  है। फरियादी की रिपोर्ट से अप. क्र. 274/2023 धारा 457,429,380 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

घटना की सूचना पर तत्काल सम्पुर्ण जिले में कंट्रोल रूम के माध्यम से नाकाबंदी कराई गई व पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर ही पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियो की धरपकड़ के लिये दिशा निर्देश दिये।

प्रकरण में घटना दिनांक से ही अलग अलग टीमो द्वारा घटना स्थल पर आरोपियो के पहुचने के संभावित रास्तों की सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त की गई।  जिसमें घटना स्थल से निमरणी, घटना स्थल से कसरावद तक साथ ही ठीकरी हाइवे, खलघाट तक के लगभग 200 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज एकत्रीत की गई। टीमो द्वारा सीसीटीव्ही को बारिकी से देखा एवं आरोपियो के भागने के रास्तो का पता किया । गठित पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिरों को भी एस प्रकार की चोरी करने वालों की जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया। जिसके परिणामस्वरुप पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर  से सूचना मिली कि जिला धार के ग्राम धावडदा  के रहने वाके कुछ संदिग्ध चोरी की कुछ बकरियों को बेचने की फिराक मे घूम रहे है। ग्राम महराजखेड़ी से चोरी हुई बकरियों मे भी इन्ही का हाथ हो सकता है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीमे अलग अलग दिशा से मुखबीर द्वारा बताये अनुसार कुल 07 संदिग्धों को पकडा जिन्होंने अपने नाम क्रमश 1. नरसिंह पिता मेहरसिंह उम्र 40 साल निवासी खेडली हनुमान , 2. ईग्राम पिता नदनसिंह उम्र 30 साल निवासी धावदडा, 3. अलम पिता वेस्था उम्र 25 साल निवासी करचर, 4. खामसिंह पिता केलसिंह उम्र 42 साल निवासी खेडली हनुमान , 5. सेलसिंह पिता सुभान उम्र 41 साल निवासी धावडदा, 6. मडिया पिता भुरला उम्र 30 साल निवासी धावडदा, 7. वेस्था पिता अमरीया उम्र 26 साल निवासी करचर का होना बताया। संदिग्धों से बकरियों के संबंध मे पृथक-पृथक पुछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। जिन्हे थाने पर लाकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुनः पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म करना स्वीकार कर् लिया तथा बताया की 14 जुलाई की यात्री मे हम लोगों ने ही ग्राम महराजकहेड़ी से बकरियों को चुराया था।  

पकड़ मे आये आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा पृथक-पृथक बताया कि पैसो की जरुरत होने पर इनके द्वारा गाँव- गाँव जाकर किसानों के बाड़े मे बंधी बकरियों की रैकी कर रात मे योजनाबद्ध तरीके से चुरा लिया जाता था।  चुराई बकरियों को अपने गाँव के पास जंगल मे रखा जाता था ओर कुछ दिन बाद बकरियों के बाजार मे जाकर बेच दिया जाता था। बेचने पर आए रुपयों को आपस मे बराबर बाँट लिया जाता था । इस प्रकार हर बार यहा घटना की जाती थी । 

नोट- आरोपियो से अन्य जिलों मे की गई घटना के संबंध भी भी प्रथक से पूछताछ की जा रही है।  

आरोपियों द्वारा की गई घटनाए

आरोपीयो द्वारा खरगोन के अलावा अन्य जिले में की गई बकरीयो के चोरी करने की घटनाओ की जानकारी

क्र जिला थाना घटनास्थल घटना दिनांक कुल चोरी बकरीयां

1 धार धरमपुरी पगारा फांटा खुजांरा पुनर्वास धरमपुरी 21-21 जुलाई 2023 09

2 धार तिरला ग्राम धामंदा तिरला 17-18 जुलाई 2023 20

3 धार तिरला ग्राम आहु 02 जुलाई 2023 15

4 धार तिरला ग्राम बोरदा 05 जुलाई 2023 14

5 खरगोन गोगांवा ग्राम बिटनेरा 13 जुलाई 2023 02

6 इंदौर बेटमा ग्रीड रोड 08-09 जुलाई 2023

7 इंदौर बेटमा ग्राम झालरा 08-09 जुलाई 2023

8 इंदौर बेटमा ग्राम ओरंगपुरा 18-19 जुलाई 2023

फरार आरोपी

1. दिलीप सिंगार निवासी धावडदा

पुलिस टीम -

उक्त सम्‍पूर्ण कार्यवाही में अनुविभागिय अधिकारी पुलिस मण्डलेश्वर मनोहरसिहं गवली  , निरी. रामेश्वर ठाकुर ,निरी. मंशाराम रोमडे,  निरी. गोपाल निगवाल, निरी. पंकज तिवारी, निरी. दिनेश कुशवाह, निरी. गीता सोलंकी, निरी. सुनिता मुजाल्दे , निरी. लक्ष्मण लोंवंशी, उनि प्रवीण आर्य,  उनि. दीपक यादव  उनि. रितेश तायडे, उनि. सुदर्शन, सउनि. जोगेन्द्र पाटीदार , सउनि अशोक नय्यर, सउनि. सुभाष , सउनि. औंकार साल्वे,  सउनि. सोहनलाल राठोड, सउनि. अर्जुनसिंह , सउनि. सुरेश चौहान, सउनि. प्रहलाद बोरसिया, प्र.आऱ. 569 भावसिंह, प्र.आऱ. 337 संजीत, प्र.आऱ. 13 अशोक चौधरी, प्र.आऱ. 399 कमल, प्र.आऱ. 659 महेश मालवीय, प्र.आर. 370 संजय, प्र.आऱ. 730 वेरसिंह , आर. 544 अनिल कुशवाह, आर. 798 नीरज यादव, आऱ. 813 नरेन्द्र जाट, आऱ. 937 देवीसिंह , आर. 269 पंकज शर्मा, आऱ. 460 राकेश चौहान, आऱ. 267 अभय बघेल, आऱ. 673 महेन्द्र ठाकुर, आऱ. 391 विक्कु गाठे, आऱ. 1068 बलराम मुकाती, आर. 545 अर्पित , आऱ. 480 आशीष, आऱ. 1070 अमर, आऱ. 963 सुरेन्द्र , आऱ. 985 नरेन्द्र , आऱ. 1000 रामलखन, आऱ. 598 राजेश सोलंकी, आर. 939 जनक, आऱ. 554 विजय, आऱ. 350 अनुराग, आऱ. 891 राजेश पटेल , आऱ. 932 सुशांत राजपुत , आऱ. 424 हिम्मत, आऱ.983 अमित उपाध्याय, म.आर. 323 दीक्षा यादव , म.आऱ. 956 सरोज जादोन, म.आर. 738 गीता, म.आर. 962 कामिनी, म.आऱ. 1043 सोनु,  आऱ. 466 राहुल, आऱ. 310 शंकर, आऱ. 336 दुलेसिंह आऱ. 429 सरदार  के अलावा सायबर सेल से प्रआर 777 आशीष अजनारे, आर. 275 अभिलाष डोगरे, आर 693 सचिन चोंधरी, आर 10 मगन, आर 238 विजयेन्द्र व आर 847 सोनू एवं आईजी ऑफिस से आर. 129 आकाश, आरक्षक राजेन्द्र डुडवाल की भूमिका सहारनीय रही ।


#लोक_जागृति_समाचार_खरगोन #lokjagratinews #lokjagratisamachar #lokjagratisamacharkhargone

Comments