घरेलू विवाद में पत्नी की ले ली जान.... धारदार हथियार कुल्हाड़ी से पति ने पत्नी पर किया वार.. अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

खरगोन जिले के बड़वाह नगर से 30 किलोमीटर दूर ग्राम मेहंदी खेड़ा मे घरेलू विवाद मे पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी मार दी। सुचना मिलते ही 108 मोके पर पहुंची। गंभीर अवस्था मे महिला को बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया। 

                                    डॉ. यशवंत इंगले

जहा डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। घर मे पति पत्नी ही रहते है। दोनों लडके इंदौर मे काम करते है। जानकारी के अनुसार पति सुखलाल और पत्नी कुंदा बाई का विवाद हो गया। विवाद इतना पड़ गया की पति ने पत्नी के हाथ पर कुल्हाड़ी मार दी। जोर जोर से चिल्लाने की आवाज सुन कर वहा से गुजर रहे युवक राकेश सोलंकी घर गया तो महिला खून से लथपथ थी।

                                राकेश सोलंकी ग्रामवासी

तुरंत ही 108 को सुचना दी गई। मोके पर पहुंची 108 से गंभीर अवस्था मे महिला को बड़वाह शासकीय अस्पताल लाया गया। जहा डॉक्टरो ने मृत घोषित किया। डॉक्टरो के अनुसार महिला का अधिक खून निकल जाने से मौत हुई है। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा। सुचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची। मृतिका के दोनों बेटों को सुचना दे दी है। वह इंदौर से रवाना हो गए है।


Comments