शुक्रवार को निशुल्क विद्यारंभ संस्कार
गायत्री परिवार की बहने करेगी वैदिक मंत्रोच्चार
खरगोन। ॐ शांति समाज सेवा संस्थान खरगोन के तत्वाधान में भारतीय सविधान के शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर जी के जन्मोत्सव पर प्रातः 10 बजे से जीजी मां आश्रालय शास्त्री नगर में विद्या आरंभ संस्कार आयोजित किया गया है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष इंजी अंकुर जोशी ने बताया कि सनातन धर्म में मनुष्य के जीवन को सोलह भागों में विभाजित करके उसके लिए सोलह संस्कार निर्धारित किये गए है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण संस्कार विद्या आरंभ संस्कार को माना जाता है इसी संस्कार के द्वारा मनुष्य में ज्ञान व बुद्धि का विकास होता है। इसी तारतम्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार की बहनों के माध्यम से श्री सिद्धी प्ले स्कूल में वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा अबोध बालक बालिकाओं हेतु निशुल्क विद्यारंभ संस्कार कर बच्चो को अक्षर ज्ञान, अनेक विषयों के ज्ञान तथा अच्छे जीवन जीने का ज्ञान का अभ्यास करा जावेगा। उक्त अनुष्ठान में ॐ शांति समाज सेवा संस्थान की आयुषी जोशी, काजल भालसे, उर्मिला वर्मा आदि ने पांच वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चो के साथ अभिभावको को सादर आमंत्रित किया है।
Comments
Post a Comment