मजदूरों से भरा पिकअप पलटा... 20 से अधिक मजदूर घायल , 3 रेफर

खरगोन। जिले के बरुड़ थानाक्षेत्र के ग्राम सिनखेड़ा के समीप मजदूरो से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 21 मजदूर घायल हुए है। वाहन में 40 से अधिक मजदूर सवार थे। घायलों के मुताबिक खेतो में मजदूरी के लिए जा रहे थे, इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। 

सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और 108 के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। सभी मजदूर डोंगर चीचली के निवासी है। 
मजदूरो के अस्पताल पहुंचने से कुछ देर के लिये अफरातफरी का माहौल बन गया। मरीजो की अधिक संख्या होने से जमीन पर लेटाकर उपचार दिया गया। चिकित्सक पंकज महाजन ने बताया 5 मरीजो की हालत गम्भीर है, तीन मरीजों को इंदौर रेफर किया, जबकि शेष की हालत प्राथमिक उपचार के बाद ठीक है। 

Comments