सीएम हेल्पलाईन में लापरवाही करने पर 8 अधिकारियों को नोटिस जारी

खरगोन। आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाईन एक महत्वपूर्ण सुविधा है। इस सेवा पर शिकायत आने के बाद सम्बंधित विभाग के नीचे से ऊपर तक के अधिकारी नजर रखते हुए। समस्या का निराकरण पर जोर देते है। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन की प्रति सप्ताह समीक्षा की जाती हैं। इसमें संबंधित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने पर जोर दिया जाता है। विभागवार शिकायतांे की समीक्षा के बाद विभागों पर कार्यवाही भी की जाती है। मार्च माह में प्राप्त शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर गत दिवस तहसीलदारों को नोटिस जारी किए गए थे। गुरुवार को कलेक्टर श्री वर्मा ने जनजाति कार्य विभागशिक्षा विभागसहकारिता विभागलोक स्वास्थ्य यांत्रिकीएमपीआरडीसीपिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याणजल संसाधन और श्रम विभाग सहित कुल 8 विभागों के प्रमुखों को निम्न वेटेज प्राप्त होने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए है। मप्र सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने पर नोटिस जारी किए है। नोटिस का जवाब 3 दिनों में देना होगा अन्यथा आयुक्त इंदौर को कार्यवाही हेतु प्रस्ताव भेजा जाएगा।

इस बार तीर्थ दर्शन हवाई जहाज से होंगे

23 जून को गंगासागर तीर्थ दर्शन 3 रात और 4 दिन में

खरगोन। मप्र शासन की वृद्धजनों के लिए अतिमहत्वपूर्ण तीर्थ दर्शन योजना अब नए स्वरूप में प्रारम्भ होने वाली है। इस वर्ष जून में खरगोन जिले के यात्रियों के लिए गंगासागर की यात्रा 32 यात्रियों के लिए होगी। 3 रात और 4 दिन की यह यात्रा गंगासागर के लिए इंदौर से कलकत्ता तक होगी। 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों को जीवनकाल में एक बार वायुयान से तीर्थ करने का अवसर मिलेगा। इसके सम्बन्ध में पूरी जानकारी सम्बन्धित जनपद पंचायत और नगरीय निकायों में प्राप्त की जा सकती है। पूर्व में सम्पन्न हुई यात्राओं का जो व्यक्ति लाभ ले चुके है वो इस यात्रा का लाभ नहीं ले सकेंगे। जिन नागरिकों का चयन यात्रा के लिए नहीं हुआ है, उनके आवेदन पत्र यथावत रहेंगे और भविष्य में होने वाली यात्रा के लिए इन्हीं स्थानों के लिए उन्हें पुनः आवेदन नहीं करना पड़ेगा। व्यक्ति केवल यह आवेदन देगा कि वह नवीन तिथि जिसके लिए लॉटरी निकाली जा रही है वहां यात्रा करने के लिए सहमत है। यात्रा में यात्री अधिकतम 15 किलो वजन के चेक-इन बैग (1 नग) और 7 किलो वजन वाले हैंड बैग ही ले जा सकेंगे। समबन्धित अधिकारी आवेदनों की सूची तैयार कर 10 मई तक प्रस्तुत करेंगे।

  कलेक्टर के निरीक्षण के बाद सक्रिय हुए अधिकारी


खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बुधवार झिरन्या कृषि मंडी में समर्थन मूल्य पर खरीदी के उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया था। इस दौरान खरीदी में संदेह होने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में विपणन, खाद्य, कृषि और राजस्व विभाग सक्रिय होकर चना उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। गुरूवार को अधिकारियों ने खरगोन में दाम खेड़ा स्थित चना उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर चना खरीदी तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लियाा। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र पर अब तक चना उपर्जान के लिए आए 18 ट्रैक्टर और 12 बैल गाड़ियों का तुलाई का कार्य किया गया। वहीं 13 ट्रैक्टर की तुलाई होना शेष रहे। यहां उपार्जन केन्द्र पर भीड़ भाड़ न हो इसके लिए किसानों को टोकन की सुविधा दी गई है। ताकि किसान अपनी उपज का टोकन के अनुसार सुविधापूर्वक विक्रय कर सके। चना विक्रय करने आए किसानों से अधिकारियों ने चर्चा कर व्यवस्थाओं उपार्जन केन्द्र की व्यवस्थओं का जाना। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपार्जन केन्द्र पर किसानों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण करने पहूंचे अधिकारियों में कृषि उप संचालक एमएल चौहान, प्रभारी खाद्य अधिकारी भारत सिंह जमरे, विपणन अधिकारी श्वेता सिंह, नायब तहसीलदार महेन्द्र दांगी व अन्य ने निरीक्षण किया।

Comments