नाबार्ड ने महिला दिवस पर अच्छे कार्य करने वाली महिलाओं लीडरों को किया सम्मानित


खरगोन। नाबार्ड द्वारा सोमवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नाबार्ड द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण सममृद्धि के लिए चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं क्षेत्र मे अच्छा कार्य करने वाली महिला लीडर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीडीएम विजेंद्र पाटिल ने नाबार्ड के विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला एवं हितग्राहियों को कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में विस्तृत रूप से समझाया। कार्यक्रम में जिले के सभी विकास खंड से महिलाएं जुड़ी थीं। कार्यक्रम में लगभग 100 महिला प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें मंथन सहारा द्वारा संचालित स्व सहायता समूह, बालिका पंचायत तथा जवाहर मॉडल योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्राम केली से एलकी बाई, प्राची गुप्ता भगवानपुरा, जयश्री गुप्ता भगवानपुरा, संगीता पटेल, शीतल वर्मा, ममता, मंथन सहारा संस्था के ओएफपीओ महेश्वर से सिंधु जोशी, अपराजिता महिला संघ से पिंकी वर्मा को कुशल नेतृत्व तथा सुधा जयसिंह को कुशल उधमी के लिए पुरुस्कृत किया। समाज प्रगति संस्था की ग्राम बंझर में कुशल नेतृत्व एवं महिला सशक्तिकरण के लिए सूरज बाई को सम्मान दिया गया।

     कार्यक्रम में जैविक खेतीजवाहर मॉडलमसाला प्रोसेसिंग यूनिटस्व सहायता समूह के उत्पाद जिनमें गारमेंट के उत्पादएसिडफ़िनाइलसाबुन एवं होम क्लीनर तथा ओएफपीओ महेश्वर के हेंडलूम के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गयी। कार्यक्रम में पार्टीसिपेटरी एक्टिविटी के द्वारा लैंगिक समानता के विषय में जागरूकता दी गयी। नाबार्ड द्वारा कार्यक्रम में वित्तीय समावेश पर प्रश्न उत्तरी का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं जानकारी प्राप्त की।

मुख्य अतिथियों मे महिला बाल विकास से सुधा मोयदेपुलिस विभाग से रेखा एवं आकांशाजेजेबी से सीमा जोशी तथा कृषि विभाग से अनीता शुक्लासिंधु जोशी महेश्वर द्वारा कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

खरगोन। अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के उपलक्ष्य में सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागृह में महिलाओं को जागरूक करने के लिए तहसील विधिक सेवा समिति खरगोन द्वारा जनसाहस संस्था के समन्वय से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्टेªट प्रथम श्रेणी श्रीमती अंजली पटेल ने जनसाहस संस्था द्वारा संचालित गरिमा केंद्रों से आयी बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उस दिन महिलाओं व उनकी उपलब्धियों के प्रति सम्मान प्रकट कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई है। आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपब्धियों से भरा हुआ है। आप अपने समय का सदुपयोग कर अपने कौशल को निखारे जो भविष्य में आपके जीवन यापन में सहयोगी होगा। साथ ही न्यायाधीश श्रीमती पटेल ने किशोर न्याय अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीडन एवं पॉक्सो एक्ट एवं अन्य कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। खरगोन कोतवाली के टीआई बनवारी मण्डलोई ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं के द्वारा सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किये जा रहे है। महिलाएं और उन्नति करे इसलिए जरूरी है कि आप अपनी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें।

      महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी श्रीमती वर्षा सोलंकी ने महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी कानूनों की एवं अधिवक्ता श्रीमती अर्चना यादव ने घरेलू ंिहंसा अधिनियम एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जनसाहस की कु. यामिनी पाण्डे द्वारा किया गया तथा आभार जनसाहस संस्था से कु. कविता सोनोने द्वारा माना गया। कार्यक्रम में विशेष किशोर पुलिस ईकाई से श्रीमती लीजा चौधरी, विधिक सेवा से प्रीति वर्मा, जिला समन्वयक इरफान खान, जनसाहस संस्था से कु. रीना चौहान, मोहम्मद दाऊद, प्रेरक रानी निर्गुडे, फाल्गुनी कर्मा एवं ग्राम जामली, बरूड व बमनाला की छात्राएं उपस्थित रही।

Comments