श्री महामृत्युंजय धाम में गौ पूजन के साथ हुआ गौ भंडारा

              गौ वंश ने पाया शुद्ध घी का गुड़ दलिया

खरगोन। श्री महामृत्युंजय धाम गांधी नगर में 11 मार्च शनिवार को आयोजित गौ भंडारे में गौ वंश को शुद्ध घी से निर्मित गुड दलिया परोसा गया। पोष्टिक, स्वादिष्ट एवम् स्वास्थ्यवर्धक भोज पाकर गौ माता के पेट की तृप्ति और गौ सेवक के मन की संतुष्टि हुई।

श्री महामृत्युंजय गौ शाला के राजू सोनी ने बताया कि प्रतिवर्ष 12 मार्च को होने चौका बंद भंडारे के दिन रंग पंचमी पर्व होने से मंदिर समिति ने इस वर्ष नवाचार अनुष्ठान करने का संकल्प लिया था जिसके परिणाम स्वरूप शनिवार अपराह्न गौ भंडारे का आयोजन हुआ। जिसके निमित्त ब्रह्म मुहूर्त से गौ सेवको की टोली व्यवस्थाओं में जुट गई। और सौ किलो गेहूं की पिसाई कर आधा किवंटल गुड एवम पांच किलो शुद्ध घी से मध्यम आंच में दलिया तैयार कर गौ पूजन पश्चात गौ माता को परोसा गया। इस अवसर पर सर्वश्री दिगम्बर कुकलोरिया, शंकरलाल गुप्ता,गजानन्द वाणी,गोपाल बाबा कर्मा,भगीरथ बड़ोले,रामदास चौधरी,सागर वोरे,राजू सोनी,मुन्ना कर्मा,राजू चन्द्रे,मनोज कर्मा,श्याम सोनी,कनेश देवले,संजू राठौड़,सौरभ यादवमनोज कर्मा ,भोला प्रजापत ,मिलाप  जैन, रोहित चतुर्वेदी ,लक्षमण इंगले ,सतीश राठौर ,रजत करोसिया, विजय मोरे एवम अंकुर जोशी सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक उपस्थित थे।

Comments