निमाड़ के सफेद सोने की आवक में गिरावट, खरगोन कपास मंडी में 80 बैलगाड़ी, 314 पहुंचे वाह

खरगोन। निमाड़ क्षेत्र के खरगोन जिले में कपास को सफेद सोने के नाम से पहचाना जाता है इन दिनों खरगोन कपास मंडी में कपास की आवक में गिरावट दर्ज की गई है किसानों के द्वारा निमाड़ क्षेत्र में कपास की सबसे अधिक खेती की जाती है वही गुरुवार को खरगोन कपास मंडी में कपास की गिरावट रही यहां पर 80 बैलगाड़ी, 314 वाहन कपास के पहुंचे वहीं खरगोन कपास मंडी में कुल कपास की 6400 क्विंटल कपास की खरीदी की गई। बता दे इन दिनों कपास की खरगोन कपास मंडी में गिरावट हुई है वही खरगोन कपास मंडी मे गुरुवार को कपास के 6880 न्यूनतम भाव रहे साथ ही ₹7810 कपास के अधिकतम भाव रहे। न्यूनतम और अधिकतम भाव के साथ ही 7680 कपास का मॉडल भाव रहा इन बाहों में भी किसानों के द्वारा कपास की जमकर बिक्री की गई वहीं व्यापारियों ने भी कपास की फसल जमकर खरीदी।

5 मार्च तक होंगे समर्थन मूल्य पर गेहूं के पंजीयन

खरगोन। रबी विपणन वर्ष 2023-24 में किसान गेहुं उपार्जन के लिए पंजीयन एमपी ऑनलाइन, सीएसी सेंटर, मोबाइल एप एवं नजदीकी सोसायटी संस्थाओं में स्थापित पंजीयन केन्द्रों पर 5 मार्च तक करा सकते हैं। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन कृषकों ने गेहूं बोऐ हैं और अपनी उपज समर्थन मूल्य पर विक्रय करना चाहते हैं तो तुरंत नजदीकी केन्द्र पर जाकर निर्धारित तिथि से पूर्व पंजीयन कराएं। वहीं किसान अपना पंजीयन सेवा सहकारी समिति के निर्धारित केंद्र पर निःशुल्क भी करा सकते हैं। इसके अलावा किसान मोबाइल ऐप से घर बैठे भी पंजीयन कर सकते हैं।



Comments