निमाड़ के सफेद सोने की आवक में गिरावट, खरगोन कपास मंडी में 75 बैलगाड़ी, 366 पहुंचे वाहन
खरगोन। निमाड़ क्षेत्र के खरगोन जिले में कपास को सफेद सोने के नाम से पहचाना जाता है इन दिनों खरगोन कपास मंडी में कपास की आवक में गिरावट दर्ज की गई है किसानों के द्वारा निमाड़ क्षेत्र में कपास की सबसे अधिक खेती की जाती है वहीं शुक्रवार को खरगोन कपास मंडी में कपास की गिरावट रही यहां पर 75 बैलगाड़ी, 366 वाहन कपास के पहुंचे वहीं खरगोन कपास मंडी में कुल कपास की 7200 क्विंटल कपास की खरीदी की गई। बता दे इन दिनों कपास की खरगोन कपास मंडी में गिरावट हुई है वही खरगोन कपास मंडी में शुक्रवार को कपास के 6205 न्यूनतम भाव रहे साथ ही ₹7825 कपास के अधिकतम भाव रहे। न्यूनतम और अधिकतम भाव के साथ ही ₹7700 कपास का मॉडल भाव रहा इन बाहों में भी किसानों के द्वारा कपास की जमकर बिक्री की गई वहीं व्यापारियों ने भी कपास की फसल जमकर खरीदी।
समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 5 मार्च
खरगोन। रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए जिले में 71 किसान पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं। जिला आपूर्ति विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पंजीयन केन्द्रों पर अब गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन अंतिम तिथि 5 मार्च निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक किसान अपनी उपज का पंजीयन एमपी किसान एप, पब्लिक डोमेन में ई-उपार्जन पोर्टल, एमपी ऑनलाइन, कियोस्क सेंटर पर करा सकते हैं। वहीं पंजीयन साधनों का उपयोग कृषकों द्वारा व्यक्तिगत मोबाइल, कम्प्यूटर के अतिरिक्त बाह्य स्थानां से भी कर सकते हैं। पंजीयन केन्द्र लॉगिन से भू स्वामी द्वारा कराया जा सकेगा तथा सिकमी कृषक एवं वन पट्टाधारी किसानों का पंजीयन केवल पंजीयन केन्द्र पर ही होेंगे। समस्त किसान जिले में स्थापित पंजीयन केन्द्र में से नजदीकी केन्द्र पर जाकर समयावधि में गेहूं का पंजीयन कराएं।
Comments
Post a Comment