गणगौर उत्सव के दौरान माता के विसर्जन के आयोजन में साबूदाने की खिचड़ी खाने से 65 लोग फूड पॉयजनिंग के शिकार
खरगोन जिले के ऊन में गणगौर उत्सव के दौरान माता के विसर्जन के आयोजन में साबूदाने की खिचड़ी खाने से 65 लोग फूड पॉयजनिंग के शिकार हो गये। एक साथ बडी संख्या मरीजो की खबर मिलने से हडकंप मच गया। ग्रामीणों ने गांव में फूड पाॅयजनिंग की जानकारी कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा को दी।
कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ डीएस चौहान डाक्टरो की टीम के साथ ऊन पहुंच गये। उल्टी दस्त के शिकार करीब 65 मरीजो में से 35 मरीज की देर रात में ही उपचार के छूट कर दी गई। 15 बीमार लोगो का ऊन के अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है। वही 15 लोगो को ईलाज के लिए खरगोन के जिला अस्पताल लाया गया। सभी की हालात स्थिर बताई जा रही है। मौके पर तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गये। बताया जा रहा है की ऊन में गणगौर उत्सव के दौरान माता का विसर्जन था इस दौरान साबूदाने की खिचडी का स्टाल लगाया गया था। साबूदाने की खिचडी खाने के करीब एक घन्टे बाद ग्रामीण जिसमे बडी संख्या में बच्चे भी शामिल थे फूड पाॅयजनिंग का शिकार हो गये। उल्टी दस्त के शिकार खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती ग्रामीण इन्दू प्रजापत ने मीडिया को बताया
इन्दू प्रजापत मरीज ऊनकी गणगौर विसर्जन के दौरान साबूदाने की खिचडी खाई थी। अचानक उल्टी दस्त होने लगे। करीब 65 लोग फूड पाॅयजनिंग के शिकार हुए। खिचडी के कारण ही उल्टी दस्त हो रहे है। इधर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डाॅ अमरसिह चौहान ने मीडिया को बताया
डाॅ अमरसिह चौहान सिविल सर्जन जिला अस्पताल खरगोनकी ऊन में फूड पाॅयजनिंग की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में 15 मरीजो को लाया गया। उपचार के बाद सभी की हालात स्थिर है। ऊन में 15 मरीज भर्ती है। करीब 35 मरीज की छुट्टी कर दी गई है। मरीजो में बच्चे भी शामिल है। करीब 65 मरीज फूड पाॅयजनिंग के शिकार होने की जानकारी मिली है।
Comments
Post a Comment