मुख्यमंत्री चौहान के आगमन की तैयारियों का कलेक्टर एसपी ने लिया जायजा, 1 लाख वर्ग फीट से अधिक क्षेत्र में होगा पंडाल
खरगोन। मुखयमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिले के अनकवाड़ी में 17 मार्च शुक्रवार को आगमन होगा। आगमन की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार शाम को कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह अनकवाड़ी कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे। अभी कार्यक्रम स्थल पर पांडाल और तमाम व्यवस्थाएं प्रारम्भिक चरण में है। यहां 1 लाख 30 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में डोम और पांडाल लगाया जाएगा। जबकि 40 बाय 60 वर्ग फीट में मंच बनाया जाएगा। इस बार जनता और मुख्यमंत्री के बीच की दूरी को कम करते हुए जनता तक पहुँचने वाला गलियारा बनाया जाएगा। जिससे मुख्यमंत्री चौहान जनता तक पहुँच सकेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अलग से एक मंच होगा। कलेक्टर वर्मा ने निर्देश दिए कि गर्मी का मौसम है। इसलिए पानी की समुचित व्यवस्था के साथ ही पानी पिलाने और देखरेख करने वाला अमला भी तैनात किया जाए। ताकि पानी खत्म होते ही व्यवस्था बनाई जा सके। इसके बाद दोनों ही अधिकारियों ने अपने अमले के साथ हेलीपेड का भी अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा, एएसपी मनीष खत्री, एसडीएम ओएन सिंह, टीआई, तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इनके अलावा बिस्टान नगर उपाध्यक्ष मुकेश नायक, पार्टी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर, मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण कुशवाह, भगवानपुरा जनपद सीईओ पवन शाह, नगर परिषद सीएमओ बद्रीलाल पूरदिया मौजूद रहे।
शुक्रवार दोपहर में अनकवाड़ी पहुचेंगे मुख्यमंत्री चौहान
खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार दोपहर में खरगोन के अनकवाड़ी पहुचेंगे। वे यहां मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना और पेसा एक्ट अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 01ः55 बजे अनकवाड़ी स्थित बनाएं गए हेलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद में यहां कुल 1 घंटा 40 मिनट कार्यक्रम में रहेंगे। वे दोपहर 03ः35 बजे भोपाल के लिए हेलीपेड से रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के आयोजन के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम
कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशानुसार कार्यक्रम की निगरानी और तैयारियों के मद्देनजर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम ई-दक्ष केन्द्र में स्थापित कर नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। कंट्रोल रूम के प्रभारी नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर केके मालवीय मोबाइल नंबर 94254-87612 होंगे। वहीं सहायक नोडल अधिकारी खरगोन बीईओ आरके सिंह 98937-05653 एवं जनजातीय कार्य विभाग के सहायक संचालक एबी गुप्ता 95755-07154 होंगे।
सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व
खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 17 मार्च को नगर परिषद बिस्टान के अनकवाड़ी में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अपर कलेक्टर जेएस बघेल ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए आधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। इनमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सुरक्षा की दुष्टि से मेडिकल स्टॉफ, एम्बुलेंस व आवश्यक औषधी दवाईयां संबंधित स्थान पर 17 मार्च को प्रातः 6 बजे तक उपलब्ध कराएंगे। वहीं नपा सीएमओ को 2 फायरबिग्रेड वाहन मय टीम, मार्ग व्यवस्था व संबंधित कार्यक्रम स्थल के आसपास एवं कस्बा खरगोन में आवारा मवेशियों के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा खरगोन एनवीडीए के कार्यपालय यंत्री को यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए 2 क्रेन वाहन संबंधित स्थान पर सुबह 6 बजे उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
Comments
Post a Comment