शासन स्वास्थ्य पर बड़ा खर्च करती है, आप लोग एक टीका तो लगवा सकते है ?-कलेक्टर वर्मा

खून की कमी दूर करने के लिए बाजार में महंगे फल है तो खेत में उपजाए

अगले माह से लाडली बहना योजना में माताओं को 1-1 हजार रुपये

बिजलगांव विकास यात्रा में कलेक्टर हुए ग्रामीणों से रूबरू

खरगोन खरगोन विधानसभा की यात्रा गुरुवार को बिजलगांव पहुँची। यहां कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा शामिल हुए और करीब 130 घण्टे तक ग्रामीणों से रूबरू होकर योजनाओं की जानकारी दी तथा गांव की समस्याओं के बारे में जाना। ग्रामीणों को बिजलगांव में हुए विकास कार्य और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मिले लाभ की सूची बताई गई। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि शासन प्रदेश के नागरिको के स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ी राशि खर्च करती है। आप लोग सिर्फ एक टीका लगवाने से बचते है जबकि एक टीका ही स्वास्थ्य की रक्षा करता है। कलेक्टर वर्मा महिलाओं से कहा कि खून की कमी हरी पत्तेदार सब्जियां दूर करती है। साथ ही फल भी। इसके फल बाजार में महंगे होने से खरीद नहीं पाते है तो अपने खेतों में उपजा सकते है। केवल एक पेड़ ही कई फल देता है परिवार के लिए पर्याप्त होता है। कलेक्टर वर्मा ने महिलाओं से कहा कि अगले माह से प्रदेश शासन नवीन योजना लाडली बहना के तहत 1-1 हजार रुपये प्रति माह प्रदान करेगी। इसकी तैयारी कर ले। इस दौरान जनपद सीईओ आरिफ़ खान सहित यात्रा के नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य व अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

गांव में नशामुक्त अभियान चलाओ नहीं तो पीढ़ी प्रभावित होगी

कलेक्टर वर्मा ने बड़ी संख्या में मौजूद महिलाआंे और युवाओं से कहा कि गांव में नशामुक्ति अभियान चलाए और गांव में शराब बंद कराये। इससे वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को जरूर लाभ होगा।

बिजलगांव में ये हुए विकास के कार्य

विकास यात्रा के दौरान यात्रा के उद्देश्य और गांव में हुए विकास कार्याे के बारे में बताया गया। यहाँ पीएम किसान सम्मान निधि से गांव के 40 किसानों को 8.40 लाख रुपये और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना केके किसानों को 2.28 लाख रुपये प्रदान किये गए है। इसके अलावा उद्यानिधि विभाग की ड्रिप सिंचाई योजना से 22 किसानों को 2 लाख 10 हजार रुपये का लाभ दिया गया है। बिजलगांव में 122 परिवारों को खाद्यान्न पर्ची और 55 को पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। संबल योजना में 9 लाभान्वितों को 435000 राशि प्रदान की गई है। जल जीवन मिशन अंतर्गत 25 लाख 84 हजार रुपये से कार्य चल रहे है। 17 नागरिकों को पीएम आवास दिए है। 611 के आयुष्मान कार्ड बने है। मातृ वंदना योजना में 30 हितग्राही लाडली लक्ष्मी के 10 हितग्राहियो को लाभ दिया गया है।

हार्ड वर्क से सफल, स्मार्ट वर्क से कामयाब और डेडिकेट स्मार्ट वर्क से सपने पूरे होते है- कलेक्टर वर्मा

आरसेटी में प्रशिक्षु महिलाओं को सिलाई किट व प्रमाण पत्र प्रदान किए

स्व सहायता समूहों को किया संबोधित

खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने गुरुवार को बैंक ऑफ इंडिया की आरसेटी प्रशिक्षण संस्था में स्व सहायता समूह से जुड़ी सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को सिलाई किट और प्रमाण पत्र प्रदान किये। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से उनके अनुभव तथा भविष्य की योजनाओं की योजनाओं के बारे में जाना। इस दौरान कलेक्टर वर्मा ने व्यवसाय स्थापित करने के टिप्स सुझाते हुए कहा कि हार्ड वर्क से निःसन्देह सफलता मिलती है लेकिन स्मार्ट वर्क से कामयाबी मिलती तथा डेडिकेट होकर स्मार्ट कार्य करने से सपने पूरे होते हैं। सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से कहा कि कपड़े सिलने के बाद आवश्यकतानुसार वैल्यू एडिशन करके और बेहतर कमाई कर सकती है। कपड़े हर व्यक्ति की जरूरत है। इसी में कुछ आवश्यक हुनर होना चाहिए। जिससे लोकप्रियता होगी। इसी से पहचान बनेगी। इस दौरान प्रशिक्षण संस्था के संचालक  नरेश कुमार शेन्द्रे, एनआरएलएम की पीओ सीमा निंगवाल, एलडीएम सुमेरसिंह सोलंकी मौजूद रहे।

खरगोश-कछुए की चार कहानियां मिलजुलकर काम करना सिखाती है

प्रशिक्षण संस्था में कलेक्टर वर्मा ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से उनके द्वारा किये जा रहे कार्याें की जानकारी ली। महिलाओं में किसी ने बताया कि जैविक उत्पाद, तो कोई पशुपालन, तो कोई अनाज प्रसंस्करण का कार्य कर रही है। कलेक्टर वर्मा ने महिलाओं से कहा कि मिल जुल कर कार्य करेगी तो सभी महिलाएं सफल होगी। कलेक्टर वर्मा ने कछुए और खरगोश की चार कहानियां सुनाई। एक कहानी जिसमें कछुआ जीतता है, फिर दूसरी कहानी में खरगोश और फिर तीसरी में फिर कछुआ और आखरी कहानी में दोनों जीत जाते है। चौथी कहानी में कछुआ खरगोश को अपनी पीठ पर बिठाकर नदी पार कर दौड़ दोनों जीत जाते है। इसी तरह सभी महिलाएं मिल जुल कर कार्य करेगी तो सभी की संभावना होगी।

महिलाओं के साथ बड़ा सम्मेलन आयोजित होगा

कलेक्टर वर्मा ने सभी महिलाओं के कार्याे के बारे जानकारी लेने के बाद कहा कि जल्द ही बड़ी-बड़ी कंपनियों में कैसे काम होता है किस तरह स्मार्ट वर्क करके मुनाफा ले रहे हैं। साथ ही कंपनी बनाकर कार्य कर सकते है उसके लिए एक आयोजन करेंगे। जिसमें कंपनियों के प्रबंधक किस तरह व्यावसाय को सफल बना रहे है। उनके अनुभव आप लोगों के लिए सार्थक हो सकते हैं। कलेक्टर वर्मा ने स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ ग्रुप फ़ोटो खिंचवाए और संस्था में पौधरोपण भी किया।

Comments