शिव नवरात्री मे शिव महापुराण
18 फरवरी को भव्य पालकी यात्रा
खरगोन। श्री महाकाल उज्जैन की तर्ज पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री महामृत्युंज धाम गांधी नगर में शिव नवरात्री महा पर्व 10 से 18 फरवरी तक धूमधाम से मनाया जावेगा।
मंदिर समिति अध्यक्ष शंकरलाल गुप्ता ने बताया कि शिव नवरात्री के मंगल पावन अवसर पर प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में महाभिषेक और रात्रि 8 बजे महाआरती होगी एवम श्री महामृत्युंज मंदिर परिसर में 11 से 17 फरवरी शिव महापुराण का आयोजन किया गया है। जिसमे प्रतिदिन दोपहर 1 से 5 तक पूज्य व्यास गादी पर पंडित श्री श्याम लाल जी सोहनी जामली वाले विराजित होकर संगीतमयी कथा का अमृत पान कराएंगे। अनुष्ठान के मुख्य मनोरथी पंडित श्री रामचंद्र जी चंद्रे एवम मनोरथीद्वय सर्वश्री शंकरलाल गुप्ता, गजानंद वाणी, सीताराम भड़ोले, आलोक टेलर्स, शांतिलाल सोनी, अनिल चौहान, तनय वर्मा एवम दीप जोशी ने सनातन धर्मावलंबी से शिव नवरात्री पर पुण्यार्जन का निवेदन किया हे।
18 फरवरी को पालकी यात्रा
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ढोल ताशे के साथ भव्य पालकी यात्रा दोपहर 4 बजे अपने परम्परागत मार्ग से निकलेगी जिसके माध्यम से श्री महामृत्युंजय महादेव जी क्षेत्र की प्रजा का हाल जानने भ्रमण करेंगे।
Comments
Post a Comment