शिव की कथा सुनने वाला शिव लोक का अधिकारी पंडित श्यामजी
शोभा यात्रा के साथ शिवमहापुराण कथा प्रारंभ
खरगोन। शिव की जिसने कथा सुनी हो वो यमलोक नही जाता वह शिव लोक का अधिकारी होता हे। शिव में जो ई की मात्रा है वही शक्ति है और यदि शिव में से शक्ति हटा दो तो फिर वो शव के समान है।तीर कमान से बात जबान से और प्राण शरीर से ये तीन चीज निकल जाती हे तो वापस नही आती है और पराई नारी का संग विनाश का कारण बनता है। उक्त उदगार पंडित श्याम जी ने श्री महामृत्युंजय मंदिर परिसर में श्री शिव महापुराण के प्रथम दिवस व्यास गादी से व्यक्त किए।
मंदिर समिति अध्यक्ष शंकरलाल गुप्ता ने बताया कि श्री महाकाल उज्जैन की तर्ज पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री महामृत्युंज धाम गांधी नगर में शिव नवरात्री महा पर्व 10 से 18 फरवरी तक धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसके निमित्त प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में महाभिषेक और रात्रि 8 बजे महाआरती हो रही है एवम श्री महामृत्युंज मंदिर परिसर में 11 से 17 फरवरी शिव महापुराण का आयोजन किया गया है। जिसमे प्रतिदिन दोपहर 1 से 5 तक पूज्य व्यास गादी पर पंडित श्री श्याम लाल जी सोहनी जामली वाले विराजित होकर संगीतमयी कथा का श्री गणेश तरूण उत्साही भजन मंडल की संगत के साथ अमृत पान करा रहे है।
अनुष्ठान के प्रथम दिवस मुख्य मनोरथी पंडित श्री रामचंद्र जी चंद्रे के निवास से श्री महामृत्युंज धाम तक शोभायात्रा निकाली गई। कथा के मनोरथीद्वय सर्वश्री शंकरलाल गुप्ता, गजानंद वाणी, सीताराम भड़ोले, आलोक टेलर्स, शांतिलाल सोनी, अनिल चौहान, तनय वर्मा एवम दीप जोशी ने सनातन धर्मावलंबी से शिव महापुराण श्रवन करने का अनुरोध किया है
Comments
Post a Comment