निमाड़ के सफेद सोने की आवक में गिरावट, खरगोन कपास मंडी में 74 बैलगाड़ी, 335 पहुंचे वाहन
खरगोन। निमाड़ क्षेत्र के खरगोन जिले में कपास को सफेद सोने के नाम से पहचाना जाता है इन दिनों खरगोन कपास मंडी में कपास की आवक में गिरावट दर्ज की गई है किसानों के द्वारा निमाड़ क्षेत्र में कपास की सबसे अधिक खेती की जाती है वहीं गुरुवार को खरगोन कपास मंडी में कपास की गिरावट रही यहां पर 74 बैलगाड़ी, 335 वाहन कपास के पहुंचे वहीं खरगोन कपास मंडी में कुल कपास की 5700 क्विंटल कपास की खरीदी की गई। बता दे इन दिनों कपास की खरगोन कपास मंडी में गिरावट हुई है वही खरगोन कपास मंडी में गुरुवार को कपास के 6820 न्यूनतम भाव रहे साथ ही ₹8050 कपास के अधिकतम भाव रहे। न्यूनतम और अधिकतम भाव के साथ ही ₹7900 कपास का मॉडल भाव रहा इन बाहों में भी किसानों के द्वारा कपास की जमकर बिक्री की गई वहीं व्यापारियों ने भी कपास की फसल जमकर खरीदी।
Comments
Post a Comment