परशुराम तिराहे पर ब्राह्मण महासभा महाआरती कर शासन प्रशासन को देंगा साधुवाद

सांसद,विधायक एवम नपा अध्यक्ष रहेंगे उपस्थित






खरगोन। श्री नवग्रह मेला  ग्राउंड पर 14 दिसंबर को आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में शिवराजसिह चौहान मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन  भोपाल द्वारा स्वीकृत श्री परशुराम तिराहे पर ब्राह्मण महासभा द्वारा 25 दिसंबर पंडित मदन मोहन मालवीय  की जयंती पर गौधली बेला में महाआरती की जावेगी।

ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष  कुबेर जोशी ने बताया कि श्री परशुराम तिराहे के विस्तार और सौंदर्यीकरण को लेकर ब्राह्मण महासभा की आवश्यक बैठक मां गायत्री मंदिर में शुक्रवार दोपहर 2 बजे वरिष्ठ सदस्या पुष्प बहन पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे लिए गए निर्णयानुसार ब्राह्मण महासभा द्वारा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक रवि जोशी और नपा परिषद अध्यक्ष श्रीमती छाया अरुण जोशी की उपस्तिथि में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती 25 दिसंबर को गौधली बेला साय 6 बजे शौर्य के प्रतिक फरसे का पूजन कर भगवान परशुराम जी एवं गुरुदेव बालीपुर की महाआरती पश्चात प्रसाद वितरण कर शासन प्रशासन को साधुवाद दिया जावेगा। इस अवसर पर सर्व समाज आमंत्रित रहेगा।

ब्राह्मण महासभा की बैठक में सर्व दिप जोशी संयोजक ब्राह्मण महासभा पवन बिल्लोरे मातृशक्ति संगठन अध्यक्ष स्वधा पंडित सुधा मोयदे पुर्वा ठक्कर, डॉ के आर शर्मा, सतीश बिल्लोरे, पंकज भटोरे, आदि उपस्थित थे।

Comments