कचरा की गाड़ी आई गई.. गीत का विमोचन
सफाई मित्र सम्मान समारोह भी संपन्न
खरगोन। निमाड़ है अनमोल धरोवर निमाड़ का कोई मोल नहीं निमाड़ी है अमृत भाषा निमाड़ी सा कोई दूजा बोल नही इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुवे स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में खरगोन को सिरमौर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा स्वच्छ अभियान की जनजागृति हेतु ॐ शांति समाज सेवा संस्थान द्वारा निर्मित निमाड़ी भाषा का गीत कचरा की गाड़ी आई गई...का विमोचन कलेक्टर
श्री पुरूषोत्तम कुमार एवम नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रियंका पटेल द्वारा किया गया। एवम सफाई मित्रो का सम्मान भी किया गया इस अवसर अनुविभागीय दंडाधिकारी, स्वास्थ अधिकारी प्रकाश चित्ते सहित नपा उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, लोक निर्माण समिति के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, स्वास्थ एवम स्वछता समिति की पूजा जितेंद्र चोपड़ा, राजस्व समिति अध्यक्ष महेश वर्मा, संस्था अध्यक्ष इंजी अंकुर दीप जोशी सहित सभी सभापति और समस्त पार्षद एवम सफाई मित्र उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment