खरगोन दंगे का मुख्य आरोपी, अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार





खरगोन। शहर में 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव आगजनी और हिंसा के बाद भडके दंगे के एक और फरार 10 हजार रूपये के इनामी मास्टरमाइंड आरोपी अफजल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अफजल पिता अशरफ खरगोन शहर में बिच्छु गैग का सरगना भी था। खरगोन कोतवाली थाना पुलिस ने दंगे के दौरान बेची गई 4 पिस्टल जप्त कर सात आरोपीयो को भी हिरासत में लिया है। एसडीओपी राकेश मोहन शुक्ला ने मीडिया को बताया की सांप्रदायिक दंगो के दौरान अफजल की अहम भूमिका रही थी। एसपी धर्मवीर सिह के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। बिच्छू गैंग शहर में चलाने वाला अफजल सिकलीगर से अवैध हथियार खरीदकर लेकर आता और लोगो बेचता था। दंगे के दौरान भी 4 पिस्टल आरोपी ने बेची थी। दंगे के बाद से ही फरार था। पुलिस को आशंका है की आरोपी से और भी खुलासे हो सकते है। पुलिस आरोपी की रिमांड लेकर और पूछताछ कर रही है। एसडीओपी शुक्ला ने बताया की अफजल पर 15 से अधिक है अपराध दर्ज है। एक बार एनएसए के तहत भी कार्यवाही की जा चुकी है। फरार अफजल पर 10 हजार रूपये का इनाम भी घोषित था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अफजल सिकलीगरो से अवैध हथियार खरीद कर बेचता था। दंगे के दौरान 4 पिस्टल आरोपी ने बेची थी। पुलिस ने 4 पिस्टल जप्त कर 7 आरोपीयो को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है की आरोपी अफजल निवासी अमन नगर ने अजय सिकलीगर से 6 पिस्टल खरीदी थी। 4 पिस्टल खरगोन में और दो पिस्टल इन्दौर निवासी नौशाद और शादाब को बेची थी।  पुलिस अफजल सहित पकडे गये 7 आरोपीयों से पूछताछ कर रही है।

Comments